HomeBreaking Newsलालकुआं न्यूज : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीएम को भेजा...

लालकुआं न्यूज : प्राइवेट स्कूलों की मनमानी के खिलाफ सीएम को भेजा ज्ञापन

लालकुआं। प्राइवेट स्कूलों द्वारा लगातार की जा रही मनमानी व मानकों को ताक पर रखकर लिए जा रहे निर्णयों के विरोध मे आज उत्तराखंड बेरोजगार संगठन के बैनर तले कुमाऊ मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के नेतृत्व में तहसीलदार के माध्यम से मुख्यमंत्री को एवं प्रतिलिपि शिक्षा मंत्री व जिलाधिकारी नैनीताल को प्रेषित किया। प्राइवेट विद्यालयों की मनमाने रवैये को लेकर अभिभावकों मे भी रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि विद्यालयों की स्पष्ट नीति न होने के कारण अभिभावकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं कुछ विद्यालय के प्रबंधकों द्वारा मनमानी की जा रही है। जिसका उत्तराखंड बेरोजगार संगठन विरोध कर रहा है। इस दौरान इमरान खान , सुंदर सिंह कार्की , दीपक बिष्ट, तारा सिंह पंवार, वीरेंद्र सिंह कोरंगा,पुष्कर बसनायत,हरीश नेगी,चंदन जोशी सहित तमाम लोग मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments