HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : वन विभाग ने पकड़ा खैर से लदा ट्रक और...

लालकुआं ब्रेकिंग : वन विभाग ने पकड़ा खैर से लदा ट्रक और चार मोटरसाइकिल, तस्करों की तलाश जारी

ADVERTISEMENTS

लालकुआं/हल्द्वानी | तराई केंद्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में इन दिनों लकड़ी तस्करों ने वन विभाग की नाक में दम कर रखा है, लकड़ी तस्कर आए दिन रेंज में बेशकीमती खैर के पेड़ों पर आरिया चला रहे है ऐसे में लकड़ी तस्करों पर लगाम लगाने के लिए तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के तेज तर्रार एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने एक अभियान चला रखा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

इसी कड़ी में एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम के नेतृत्व में विभाग की टीम ने उधम सिंह नगर जिले के केलाखेड़ा क्षेत्र में खैर से लदे ट्रक को पकड़ने में सफलता हासिल की है, वहीं टीम को देख लकड़ी तस्कर मौके से फरार हो गए जिनकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में वन विभाग ने चार मोटरसाइकिलों को भी सीज किया है इधर वन विभाग ने फरार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर धरपकड़ की कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताते चले कि बीते कुछ दिनों से तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में बेशकीमती खैर के पेड़ काटने की सूचना आ रही थी जिस वजह से वन विभाग ने अपने अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए थे इसी बीच वन तस्करों ने तराई केन्द्रीय वन प्रभाग की भाखड़ा रेंज में खैर के पेड़ों पर आरी चलाई थी और लकड़ी लेकर फरार हो गये जिसकी सूचना वन विभाग को मिल गई।

इधर मामले के जल्द खुलासे को लेकर के प्रभागीय वन अधिकारी हिंमाशु बांगरी ने मामले की जांच तराई केन्द्रीय वन प्रभाग के तेजतर्रार एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम को सौपी जिसके बाद से एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने वन तस्करों को पकड़ने के लिए रूप रेखा तैयार की।

इधर एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम ने बताया कि तस्करों द्वारा काटे हुए खैर के पेड़ों को ठिकाने लगाने की तैयारी कर रहे थे कि तभी वन विभाग टीम ने मुखबिर की सूचना पर कैलाखेड़ा क्षेत्र के चन्दनपुरा स्थित गन्ने के खेत में छापेमारी करते हुए खैर की लकड़ी से लदे ट्रक संख्या UP38T-7246 को पकड़ लिया।

हालांकि इस दौरान आरोपी वन विभाग की टीम को देख मौके से भागने में कामयाब हो गए, वही रेंजर गौतम ने बताया कि टीम ने मौके से चार मोटरसाइकिल को पकड़ा है जिन्हें सीज कर दिया है। उन्होंने कहा कि पकड़े गए ट्रक से खैर के 83 नग लकड़ी बरामद हुई है जिसकी किमत लगभग 5 लाख रूपये है वहीं लकड़ी से लदे ट्रक को सीज कर दिया है। उन्होंने कहा की फरार आरोपी पहचान अमरजीत सिंह निवासी चन्दनपुरा थाना कैलाखेडा जिला ऊधम सिंह नगर के रूप में हुई जो मौके से भागने में कामयाब हो रहा उन्होंने कहा उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर टीम में मुख्य रूप से एसओजी प्रभारी रूपनारायण गौतम, डिप्टी रेंजर दीवान सिंह रौतेला, डिप्टी रेंजर कैलाश चन्द्र तिवारी, डिप्टी रेंजर राम सिंह जेठा, डिप्टी रेंजर कान्ता राम, वीरेन्द्र सिह परिहार, सुरेन्द्र सिंह, हरीश चन्द्र सिंह नयाल, पान सिंह मेहता, हरीश सिंह बिष्ट, राहुल कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments