HomeBreaking Newsलालकुआं ब्रेकिंग : होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग टीम की...

लालकुआं ब्रेकिंग : होली पर्व को देखते हुए खाद्य विभाग टीम की छापेमारी, कई दुकानदारों को नोटिस

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। खाद्य विभाग की टीम ने होली पर्व को देखते हुए विशेष अभियान चलाते हुए लालकुआं और हल्दूचौड़ क्षेत्र में औचक छापेमारी कर किराना, मिठाई समेत 1 दर्जन से अधिक प्रतिष्ठानों में जांच की। तथा चार दुकानों से गुजिया के सैंपल लिए। जबकि कई दुकानदारों को धारा 32 का नोटिस दिया गया।

विभाग के जिला अभिजीत अधिकारी संजय कुमार सिंह और खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश चन्द्र टम्टा के नेतृत्व में खाद्य विभाग की टीम द्वारा लालकुआं में विभिन्न प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण करते हुए छापेमारी कर दी। जैसे ही खाद्य विभाग की टीम लालकुआं पहुंची तो ताबड़तोड़ खाद्य विभाग द्वारा गौला रोड में एक मिठाई की दुकान और स्टेशन तिराहे पर जर्नल स्टोर में गुजिया के सैंपल भरे।

Uttarakhand : UTET परीक्षा का परिणाम घोषित, ये रहा डायरेक्ट लिंक

इसके अलावा हल्दूचौड़ क्षेत्र में भी मिठाई दुकान में गुजिया के सैंपल भरे। लालकुआं में बिरयानी की दुकान का लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदार का चालान किया गया। इस दौरान जिला अभिहीत अधिकारी संजय कुमार सिंह ने कई दुकानदारों को लाइसेंस के नियमों का ठीक प्रकार अनुपालन न करने के चलते धारा 32 का नोटिस थमाया। उन्हें हिदायत दी कि भविष्य में कमियां पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य विभाग की इस कार्यवाही से नगर के दुकानदारों में हड़कंप मच गया। वहीं फूड इंस्पेक्टर कैलाश टम्टा ने कहा कि कई दुकानों में खामियां पाई गई, जिस पर उनके चालान काटे गए हैं। उन्होंने कहा इस तरह का औचक छापेमारी अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। इस अवसर पर उनके साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामनगर नंदकिशोर सहित कई कर्मचारी मौजूद थे।

उत्तराखंड : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिया इस्तीफा

उत्तराखंड : चार आईपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले, उधम सिंह नगर के एसएसपी भी बदले

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments