HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : जिलाधिकारी के आदेश पर दयाल को किया गया जिला...

लालकुआं ब्रेकिंग : जिलाधिकारी के आदेश पर दयाल को किया गया जिला बदर

लालकुआं। क्षेत्र में अपराधों के ग्राफ में बढ़ोतरी करने वाले एक अपराधी को जिलाधिकारी के दिशा-निर्देश के बाद उसे 6 माह के लिए दूसरे जनपद की सीमा पर छोड़ दिया गया है। दयाल के ऊपर लालकुआं थाने में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया था।

कोतवाली लालकुआं से संबंधित वाद संख्या 3/21, धारा 3 (3) गुंडा अधिनियम बनाम दयाल उर्फ बबलू पुत्र ख्यालीराम, निवासी टूटी पुलिया बिंदुखत्ता थाना लालकुआं जनपद नैनीताल को जिलाधिकारी नैनीताल के आदेशों के बाद उप निरीक्षक प्रेमा कोरंगा कोतवाली लालकुआं द्वारा अभियुक्त को आगामी 6 माह के लिए जिला बदर किया गया।

लालकुआं : भारत बंद के मद्देनजर लालकुआं रेलवे स्टेशन पर अलर्ट मोड जारी, चप्पे-चप्पे पर जवान तैनात

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments