HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : रेल पटरी पर युवक का कमर से कटा हुआ शव...

लालकुआं : रेल पटरी पर युवक का कमर से कटा हुआ शव मिलने से सनसनी

ADVERTISEMENTS

लालकुआं समाचार | लालकुआं और आईओसी डिपो के बीच रेल पटरी पर युवक का कमर से कटा हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली और जीआरपी पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है। मृतक की अब तक शिनाख्त नहीं हो पाई है। प्रथम दृष्टया रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदेशा जताया गया है।

जानकारी के अनुसार नगर से लगभग एक किमी दूर आईओसी डिपो के समीप रेल पटरी में लगभग 30 वर्षीय युवक का बीचों-बीच से कटा हुआ शव मिलने की सूचना पर लालकुआं कोतवाली प्रभारी निरीक्षक डीआर वर्मा और जीआरपी लालकुआं की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे लिया तथा शव की शिनाख्त कराने के प्रयास किए।

कोतवाल डीआर वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टिया रात्रि में गुजरने वाली रेलगाड़ी की चपेट में आने से युवक की मौत होने का अंदेशा है। पंचनामे के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments