लालकुआं : 10 तरीख को कांग्रेस ही प्रदेश में बनायेगी सरकार – इन्द्रपाल आर्य

लालकुआं। नैनीताल कांग्रेस एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्द्रपाल आर्य ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं प्रदेश के कद्दावर नेता यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में अच्छा प्रर्दशन किया है, उन्होंने कहा कि आगामी 10 तरीख को कांग्रेस ही प्रदेश में सरकार बनायेगी।
यहां आयोजित प्रेसवार्ता में नैनीताल एससी विभाग के जिला अध्यक्ष इन्दरपाल आर्य ने कहा कि प्रदेश के कद्दावर नेता यशपाल आर्य की कांग्रेस में वापसी होने के बाद कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिली है।
उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत एंव कद्दावर नेता यशपाल आर्य व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन किया और चुनाव मजबूती से लड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में जबरदस्त वापसी कर रही हैं उन्होंने कहा कि कांग्रेस प्रदेश में 48 सीटें जीतकर सरकार बनाने जा रही हैं।
हिमांशु के पेपरे मैशे में सजीव हुई उत्तराखंडी संस्कृति ! बाज़ार में जबरदस्त डिमांड
बीएसएफ मुख्यालय में जवान ने चलाई ताबड़तोड़ गोलियां, पांच की मौत, एक घायल
अब हल्द्वानी से दिल्ली का सफर महज साढ़े 5 घंटे में, चलेंगी नॉन स्टॉप वॉल्वो बसें – जानिए टाइम-टेबल
हल्द्वानी : पुलिस सिपाही की पिटाई से युवक ने काटी हाथ की नसें, मौत – सिपाही सस्पेंड