HomeUttarakhandNainitalलालकुआं ब्रेकिंग : मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों व टीम...

लालकुआं ब्रेकिंग : मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान, दुकानदारों व टीम के कर्मचारियों के बीच तीखीं नोकझोंक

ADVERTISEMENTS

लालकुआं। लालकुआं नगर पंचायत की अधिशासी अधिकारी के नेतृत्व में बुधवार को मुख्य बाजार में नगर पंचायत की टीम ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान सड़कों पर अतिक्रमण हटाने के साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का सामान को जब्त कर उनके खिलाफ जुर्माना भी लगाया गया। अभियान के दौरान कई बार दुकानदारों व टीम के कर्मचारियों के बीच तीखीं नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस बल की मौजूदगी से अभियान शांति पूर्ण तरीके से चला।

🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें

बताते चले कि नगर के दुकानदारों ने अपनी दुकानों के आगे अवैध रूप से सड़कों पर कब्जा कर समान लगा दिया है इससे सड़कों पर आए दिन जाम की समस्या बनी रहती थी कई बार नगर पंचायत प्रशासन ने दुकानदारों को चेतावनी देते हुए सड़क से सामान हटाने के निर्देश दिए, लेकिन दुकानदारों ने सड़क से सामान नहीं हटाया जिसके बाद आज नगर पंचायत ईओ पूजा के नेतृत्व में टीम ने बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाकर, अवैध रूप से सड़क पर लगाए गए सामान को जब्त किया।

इस दौरान उन्होंने दुकानदारों पर जुर्माना भी लगाया। इस मौके पर कई बार अतिक्रमणकारियों व टीम के सदस्यों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, लेकिन मौके मौजूद पुलिस बल की वजह से अभियान शांतिपूर्ण तरीके से निपटा।

इस संबंध में नगर पंचायत कि ईओ पूजा ने बताया कि शासन के निर्देश पर लालकुआं नगर पंचायत क्षेत्र में पॉलिथीन सफाई एवं अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है जिसके तहत आज शहर में भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया जिसमें सड़क पर अवैध रूप से अतिक्रमण कर रहे 12 दुकानदारों का सामान जब्त किया गया है। उन्होंने दुकानदारों पर जुर्माना लगाते हुए चेतावनी भी भविष्य में उनके द्वारा अतिक्रमण किया गया तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि अतिक्रमण करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा और यहा अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Uttarakhand : पुलिसकर्मियों के हित में लिया गया बड़ा फैसला, मिलेगी यह सुविधा – आदेश जारी

उत्तराखंड : धामी सरकार ने बढ़ाई इन पेंशन योजनाओं की राशि, अब प्रतिमाह इतनी मिलेगी पेंशन – देखें आदेश

Haldwani : अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई जारी, जेसीबी के पोकेट में जा बैठा दुकानदार

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments