NainitalUttarakhand

लालकुआं : भाजपा के मंडल अध्यक्ष व नगर पंचायत के सभासद की मां खिमुली देवी का निधन

लालकुआं| भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और नगर पंचायत के सभासद धन सिंह बिष्ट की मां खिमुली देवी का बीती देर रात निधन हो गया। वह 80 वर्ष की थी। उनके निधन से जहां क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है। वही परिवार में कोहराम मच गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बीती देर रात लगभग 2 बजे भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नारायण सिंह बिष्ट और वरिष्ठ सभासद धन सिंह बिष्ट की मां खिमुली देवी का 80 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रही थी। उनके निधन का समाचार मिलते ही क्षेत्र में जहां शोक की लहर दौड़ पड़ी है, वहीं परिवार में कोहराम मच गया।

शोक स्वरूप आज नगर के व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। शुक्रवार की प्रातः उनकी शव यात्रा निकाली गई तथा चित्र शिला घाट में विधिवत अंतिम संस्कार किया गया। जहां मुखाग्नि उनके पुत्र चंदन सिंह बिष्ट, नारायण सिंह बिष्ट, धन सिंह बिष्ट और रज्जी बिष्ट ने संयुक्त रूप से दी। खिमुली देवी के निधन पर क्षेत्र के गणमान्य लोगों ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की है।

शोक व्यक्त करने वालों में रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल, पूर्व कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, वरिष्ठ कांग्रेसी हरेंद्र बोरा पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लालचंद सिंह, पूर्व चेयरमैन रामबाबू मिश्रा, पवन चौहान, कैलाश चंद्र पंत, व्यापार मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट, हेमंत नरूला, भुवन पांडे, जीवन कबड़वाल, सरदार गुरदीप सिंह, पूरन सिंह रजवार, दीवान सिंह बिष्ट, नरेश चौधरी, पीयूष मिश्रा अरुण प्रकाश वाल्मीकि, नंदू राणा, हेमंत पांडे, दीपक बत्रा, योगेश उपाध्याय, प्रेम नाथ पंडित, मुकेश कुमार सहित भारी संख्या में गणमान्य लोगों ने दुःख व्यक्त किया है।

परीक्षा रद्द… अब फरवरी में दोबारा होगी पटवारी-लेखपाल की भर्ती परीक्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
किचन गार्डन में जरूर लगाएं ये पौधे, सेहत के लिए भी फायदेमंद Uttarakhand : 6 PCS अधिकारियों के तबादले शाहरूख खान की फिल्म डंकी 100 करोड़ के क्लब में शामिल हिमाचल में वर्षा, बर्फबारी होने से बढ़ी सर्दी Uttarakhand Job : UKSSSC ने निकाली 229 पदों पर भर्ती