लालकुआं। आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद लालकुआं इकाई ने तहसील संयोजक धर्मवीर गौतम के नेतृत्व लालकुआं में तैनात सीओ के पद पर बलजीत सिंह भाकुनी को नया कार्यप्रभार संभालने पर उनका स्वागत किया गया। साथ ही इस वैश्विक कोरोना महामारी में प्रथम पंक्ति में अपने घर परिवार से दूर होकर जनसेवा करने वाले पुलिस विभाग की टीम को सीओ को हस्त निर्मित मास्क देकर सम्मान किया। और नगर अध्यक्ष शुभम कुमार ने कहा कि हम उन सभी प्रथम पंक्ति योद्धाओं को दिल से धन्यवाद करते है। स्वागत व सम्मान करने में उपस्थित कार्यकर्ता तहसील प्रमुख रजनीश सिंह, पूर्व नगर विस्तारक रजनीश कुमार गंगवार व नगर सह मंत्री मंगलेश्वर ओझा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


