HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत, घर...

लालकुआं : सांप के काटने से 10 वर्षीय बालक की मौत, घर पर सो रहा था देवराज

ADVERTISEMENTS

लालकुआं | लालकुआं कोतवाली क्षेत्र के अन्तर्गत राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में सांप के काटने से एक बलक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बालक घर पर सो रहा था इसी दौरान उसे सांप ने काट लिया। इस घटना के बाद से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

मिली जानकारी के अनुसार, राजीव नगर बंगाली कॉलोनी में रहने वाले अतुल कुमार का 10 वर्षीय बेटा देवराज अपने घर पर सो रहा था इसी दौरान उसे किसी जहरीले सांप ने काट लिया। परिवार को इसकी जानकारी तक लगी जब देवराज को उठाने के लिए उसके पिता ने आवाज दी लेकिन काफी देर तक जब देवराज नहीं उठा तो परिजन उसे उपचार के लिए आनन-फानन में लालकुआं के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बेटे की मौत से माता-पिता और परिजनों में मातम छा गया है। मां का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है।

मृतक बालक के शव को हल्द्वानी पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच के लिए टीम को मौके पर भेज दिया है तथा शव के पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा कि मौत कैसे हुई अगर सांप ने काटा है तो परिवार को उचित मुआवजा दिया जायेगा।

हल्द्वानी : भतीजे ने चाची का चाकू से गला रेता

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments