HomeUttarakhandAlmoraइंडोनेशिया मास्टर्स 2021 : लक्ष्य ने रचा इतिहास, जापान के खिलाड़ी को...

इंडोनेशिया मास्टर्स 2021 : लक्ष्य ने रचा इतिहास, जापान के खिलाड़ी को हराकर दर्ज की जीत

ADVERTISEMENTS

टूर्नामेंट का ज़बरदस्त उलटफेर, पहले ही चक्र में हराया वर्ल्ड नंबर 10 को

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

इंडोनेशिया के बाली में आयोजित प्रतियोगिता में लक्ष्य सेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्व के नंबर दस खिलाड़ी जापान के कान्ता सुनेयामा को हराकर जीत दर्ज की। इस जापानी खिलाड़ी ने विगत सप्लाह ही फ्रेंच ओपन जीता था।

उत्तराँचल स्टेट बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव बीएस मनकोटी ने बताया कि 16 से 21 नवम्बर तक बाली, इंडोनेशिया में आयोजित इंडोनेशिया मास्टर्स 2021 में अल्मोड़ा, उत्तराखंड के विश्व में 19 वी वरीयता प्राप्त लक्ष्य ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए पुरुष एकल में विश्व के 10 नंबर के खिलाड़ी जापान के कान्ता सुनेयामा को इंडोनेशिया मास्टर्स 2021 को कड़े संघर्ष मैं 21-17, 18-21 व 21-17 से हराकर टूर्नामेंट का ज़बरदस्त उलट फेर किया। कान्ता सुनेयामा ने पिछले हफ्ते ही फ्रेंच ओपन जीता था। I

लक्ष्य से का अगला मुकाबला 18 नवम्बर को विश्व के सर्वोच्च वरीयता प्राप्त जापान के खिलाड़ी केंटो ममोटा से होगा। सिन्धु ने भी महिला एकल के दूसरे दौर में स्थान बना लिया है। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य व भारतीय टीम के कोच लक्ष्य के पिता डीके सेन हैं। डीके सेन ने बताया कि लक्ष्य ने ज़बरदस्त संघर्ष किया व अब परसों वर्ल्ड नंबर एक केंटो मेमोटा के साथ होने वाले की तैयारी चल रही है। लक्ष्य इस कठिन टक्कर के लिए बहुत उत्साहित हैं। उत्तरांचल स्टेट बैडमिंटन संघ के चीफ पैटर्न अशोक कुमार समेत समस्त उत्तराखंड परिवार, खेल प्रेमिओं व खिलाड़िओं ने बधाई प्रेषित की व आगामी मैच के लिए शुभकामनायें दी हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments