ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी गठित
सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (वीपीडीओ) एसोसियेशन शाखा बागेश्वर की बैठक में संघ की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। पूर्व कार्यकारिणी का दो वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने पर संघ के संरक्षक बसंत भट्ट ने पुरानी कार्यकारिणी को भंग करने की घोषणा की। इसके बाद हुए चुनाव में कुंदन प्रसाद को निर्विरोध अध्यक्ष और गौरव कुमार सिंह को महामंत्री निर्वाचित किया गया।
सोमवार को एक बैंक्वट हॉल में आयोजित इस बैठक में नई कार्यकारिणी के चुनाव का ऐलान किया गया। नवगठित कार्यकारिणी में सर्वसम्मति से सुनील पांडे को उपाध्यक्ष, ललिता गोस्वामी को महिला उपाध्यक्ष, राजन जोशी को कोषाध्यक्ष, बसंत भट्ट को संरक्षक, तनुज अवस्थी को प्रवक्ता और देवेन्द्र सिंह गड़िया को मीडिया प्रभारी चुना गया। इसके अतिरिक्त, मनोज गोस्वामी और हरीश चंद्र आर्या को प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में चुना गया।
कार्यक्रम का सफल संचालन संगठन मंत्री प्रमोद मिश्रा ने किया। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारियों ने संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कर्मचारियों के हितों के लिए कार्य करने पर जोर दिया।
यह भी पढ़िए — मरने के बाद ही स्थायी करना है तो इच्छा मृत्यु की अनुमति दें

