HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : तहसील वापसी पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कही यह...

अल्मोड़ा : तहसील वापसी पर कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने कही यह बात…..

ADVERTISEMENTS

✒️ व्यापार मंडल के प्रतिनिधिमंडल की शिष्टाचार भेंट

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। नगर को पुन: तहसील में स्थापित करने की मांग को लेकर नगर व्यपार मंडल के शिष्टमंडल की ओर से कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से एक शिष्टाचार भेंट की गई। साथ ही उन्हें मांग के संदर्भ में ज्ञापन सौंपा गया।

व्यापारी नेताओं ने उन्हें बताया कि व्यापार मंडल समस्त सामाजिक सगठनों को साथ लेकर चल रहा है। तहसील को पूर्ववत मल्ला महल में स्थापित करने को लेकर चल रहे आंदोलन की जानकारी कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को दी गई। साथ ही तहसील के दूर जाने होने वाली समस्याओं से उन्हें अवगत कराया गया।

ज्ञापन में कहा गया है कि जनहित में तहसील, ट्रेजरी और रजिस्ट्रार ऑफिस को पुनः मल्ला महल में स्थापित किया जाये। इस दौरान कमिश्नर दीपक रावत के समक्ष सभी संभावनाओं को रखा गया वह तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई। कुमाऊं कमिश्नर द्वारा शीघ्र ही मल्ला महल में आकर स्वयं निरक्षण करने की बात की गई। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में जनहित और ऐतिहासिक दृष्टिकोण को देखते हुए उचित निर्णय लिया जोयेगा।

कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत से हुई वार्ता में नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष सुशील साह, उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद, प्रतेश पांडे, महिला उपाध्यक्ष अनीता रावत, महासचिव मयंक बिष्ट, उपसचिव राहुल बिष्ट, अमन नज्जौन, कोषाध्यक्ष कार्तिक साह, सुनील कुमार, दीप जोशी, सुधीर साह, गिरजा अग्रवाल, गोविंद वर्मा, शहजाद कश्मीरी आदि मौजूद रहे।

अब हमारे देश में भी हुई Twitter Blue की शुरुआत, जानिए कितना है मासिक शुल्क

UKPSC – कनिष्ठ सहायक परीक्षा की तारीख आई
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments