HomeUttarakhandAlmoraUttarakhand News: उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, कुलदीप सिंह...

Uttarakhand News: उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ की नई कार्यकारिणी गठित, कुलदीप सिंह अध्यक्ष और डा. लक्ष्मण सिंह महामंत्री बने

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ का उत्तराखंड राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन 2021 दून विश्वविद्यालय में संपन्न हुआ है। जिसमें विभिन्न विषयों पर चर्चा के साथ ही महासंघ की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का गठन कर लिया गया।

नई कार्यकारिणी में कुलदीप सिंह (कुविवि, नैनीताल) अध्यक्ष, दीपक कुमार सुंदरियाल (तकनीकी विश्वविद्यालय, देहरादून) वरिष्ठ उपाध्यक्ष, भारत नैनवाल (उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय) व राकेश कोठारी (एचएनबी विवि0 गढ़वाल) उपाध्यक्ष, डॉ. लक्ष्मण सिंह रौतेला (कुविवि,नैनीताल) महामंत्री, प्रशांत मेहता (दून विवि, हरिद्वार) एवं सुभाष पोखरिया (संस्कृत विवि हरिद्वार) संयुक्त मंत्री, राहुल तिवारी (आयुर्वेद विवि हरिद्वार), धन सिंह नेगी (वीर चंद्र सिंह गढ़वाली औ.वा.विवि भरसार) संगठन मंत्री, देवेंद्र सिंह पोखरिया (एसएसजे विवि अल्मोड़ा) कोषाध्यक्ष, प्रकाश चंद्र तिवारी (गुरुकुल कांगड़ी विवि हरिद्वार) संप्रेक्षक बने हैं।

इनके अलावा संगठन ने मुख्य संरक्षक रूप में भूपाल सिंह करायत, राजेन्द्र सिंह भंडारी, राजेन्द्र सिंह राणा, चंदर सिंह बगियाल, नवल किशोर बिनवाल, विमल कुमार चौहान, अनिल दत्त बेलवाल, नरेश खंडूरी को मनोनीत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments