HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : क्षितिज भट्ट ने उत्तीर्ण की नेट-जेआरएफ (NET JRF) की परीक्षा

अल्मोड़ा : क्षितिज भट्ट ने उत्तीर्ण की नेट-जेआरएफ (NET JRF) की परीक्षा

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा। UGC NET JRF 2023 : जैंती निवासी क्षितिज भट्ट ने अपने दूसरे प्रयास में राजनीति विज्ञान विषय से नेट-जेआरएफ की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। इससे पूर्व वह प्रथम प्रयास में नेट परीक्षा उत्तीर्ण कर चुके हैं।

Kshitij Bhatt clears NET JRF exam
🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

क्षितिज भट्ट वर्तमान में श्री राम सिंह धौनी राजकीय महाविद्यालय जैंती में एम.ए. तृतीय सेमेस्टर के छात्र हैं। उन्होनें स्नातक दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। क्षितिज की माताजी श्रीमती हेमा भट्ट गृहणी एवं पिताजी विपिन चंद्र भट्ट एलआईसी अभिकर्ता हैं।

क्षितिज भट्ट इससे पूर्व लघु उपन्यास ‘ऐलान-ए-जंग’ का लेखन कर एवं 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में राज्य वरीयता सूची का हिस्सा बनकर चर्चा में रह चुके हैं। वह बचपन से ही एक होनहार विद्यार्थी रहे हैं।

क्षितिज भट्ट की उपलब्धि पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संतोष कुमार, राजनीति विज्ञान के असिस्टेंट प्रो. अजय गिरि सहित समस्त महाविद्यालय परिवार ने खुशी जाहिर की है। साथ ही छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

मीनू जोशी ने 98.99% अंकों के साथ पास की UGC NET परीक्षा

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments