HomeUttarakhandAlmoraसोमेश्वर न्यूज: कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं का उद्घाटन कर रहे भाजपा...

सोमेश्वर न्यूज: कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं का उद्घाटन कर रहे भाजपा के मंत्री—बिष्ट

ADVERTISEMENTS

सोमेश्वर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एडवोकेट कृष्ण सिंह बिष्ट ने कहा है कि सोमेश्वर महाविद्यालय में कांग्रेस शासन में स्वीकृत योजनाओं का उद्घाटन आज भाजपा के मंत्री कर रहे हैं। इससे साफ हो जाता है कि भाजपा सरकार महज कोरी घोषणाएं और दिखावा करके जनता को बरगलाने का काम कर रही है।
श्री बिष्ट ने कहा कि डबल इंजन की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। उन्होंने कहा कि सोमेश्वर में महिला बेस चिकित्सालय, पेयजल योजना, मोटरमार्ग तथा साईं व कोसी नदी से संबंधित योजनाओं के बारे में क्षेत्रीय विधायक एवं राज्यमंत्री चुप्पी साधे हुई हैं। सोमेश्वर में स्वीकृत पालीटेक्निक की फाइल कहां है, इस बारे में राज्यमंत्री द्वारा जनता को बताया जाना चाहिए। कांग्रेस नेता बिष्ट ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर आज आरोप लगा रहीं क्षेत्रीय विधायक को याद करना चाहिए कि राजनीति में स्थापित कराने और पहली बार विधायक बनने में उन पर किसकी कृपा दृष्टि रही।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments