हल्द्वानी। नगर निगम के भाजपा पार्षद तन्मय रावत को आधी रात के बाद कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। यही नहीं नगर निगम के मेयर जोगेंद्र पाल सिंह रौतेला और भाजपा के तमाम नेताओं के धरने के बाद कोतवाल को भी आधी रात के बाद पुलिस लाईन से अटैच कर दिया गया। यही नहीं इस प्रकरण की पांच दिनों मे जाँच के आदेश भी जारी करने पड़े हैं। कल दोपहर बाद हल्द्वानी के एक रेस्ट्रोरेंट में मारपीट और तोड़फोड़ के आरोपी पार्षद तन्मय रावत को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया तो हल्द्वानी भाजपा आग बबूला हो गई। आनन फानन में मेयर रौतेला अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गये। कोतवाली के बाहर जाम लगा दिया गया। धरना लगातार जारी रहा। रात लगभग 12 बजे मेयर ने अपना आखिरी ब्रहमाशास्त्र छोडा, उन्होने कहा कि भाजपा से जुडे कई पार्षडौं ने उन्हें अपने त्यागपत्र सौप दिये हैं।और अब उन्हें भी अपने पैड से त्यागपत्र देना होगा। इसपर पुलिस बैकफुट आ गई और पार्षद रावत को कोतवाली से ही जमानत दे दी गई। कोतवाल को पुलिस लाईन से अटैच करने के साथ मामले की पांच दिन में जाँच का आश्वाशन दिया गया।
हल्द्वानी ब्रेकिंग : आधी रात को पार्षद रावत को मिली कोतवाली से जमानत, मेयर का आन्दोलन लाया रंग, कोतवाल लाईन हाजिर
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


