HomeUttarakhandBageshwar​12 साल के किशोर ने फांसी लगा दे दी जान, एक माह...

​12 साल के किशोर ने फांसी लगा दे दी जान, एक माह 6 सुसाइड

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर। जनपद में आत्महत्या के बढ़ते मामले काफी चिंताजनक है, जिसने हर किसी को सोचने को मजबूर कर दिया है। एक माह में छह नाबालिगों ने आत्महत्या कर ली है। ये सभी आत्महत्या घर के अंदर फांसी लगाने के कारण ही हुई है। बुधवार को कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक किशोर ने घर के भीतर फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी। घटना के बाद परिजन शोकाकुल हैं।

प्रभारी कोतवाल खष्टी बिष्ट ने बताया कि बुधवार सुबह कोतवाली में फोन से एक किशोर द्वारा फाँसी के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना प्राप्त हुई। जिस पर कोतवाली पुलिस टीम घटना स्थल पर पहुँची। उन्होंने बताया कि बहुली निवासी मोहित दास पुत्र स्व. दीपक दास बुधवार की सुबह घर के भीतर ही फंदे से लटका मिला।

⚠️ ऋषिकेश: मर्यादा भूली महिला पर्यटक? सरेआम शराब और हाई वोल्टेज ड्रामा!

तपोवन में शराब पीने से रोकने पर हरियाणा की महिला ने बीच सड़क किया हंगामा...

▶ देखें पूरा वायरल वीडियो

जिसे पुलिस और परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर आए। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक के पिता की 12 साल पहले मृत्यु हो गयी थी, जबकि माता कविता दास पीआरडी में नॉकरी करती है।

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments