HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : स्वागत—अभिनंदन ! किरन साह लगातार तीसरी बार कांंग्रेस महिला...

Almora News : स्वागत—अभिनंदन ! किरन साह लगातार तीसरी बार कांंग्रेस महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष, कई महिलाओं को किया सम्मानित

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
महिला कांंग्रेस अल्मोड़ा द्वारा आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर कई महिलाओं को उल्लेखनीय कार्यों पर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान किरन साल को सर्वसम्मति से लगातार तीसरी बार महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनोनीति किया गया।
महिला कांंग्रेस द्वारा आज सम्मान कार्यक्रम हुआ। इस दौरान आशा कार्यकत्रियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रीति भण्डारी, जो कि महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने के लिए मशरूम की खेती एवम् अन्य लघु उद्योगों का प्रशिक्षण दे रही हैं उन्हें भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मन्जू बिष्ट, तारा भन्डारी एवं अनीता कन्नौजिया ने जिलाध्यक्ष लता तिवारी के नेतृत्व में कांंग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। किरन साह को तीसरी बार महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष मनोनीत किया गया। किरन साह के लगातार तीसरी बार महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष बनने पर कांंग्रेसजनों ने माल्यार्पण कर किरन साह का भव्य स्वागत किया तथा मिष्ठान वितरण किया। श्रीमती लता तिवारी ने कहा कि किरन साह के लगातार तीसरी बार नगर अध्यक्ष बनने से महिला कांंग्रेस को मजबूती मिलेगी।

यह महिलाएं हुईं सम्मानित
आशा कार्यकत्रियों में रेखा आर्या, भगवती, मुमताज, ममता वर्मा, हेमा गुरूरानी, अंजना आर्या, कमला बिष्ट, गीता लाल, किरन साह, दीपा भण्डारी, नीमा जोशी, देवकी बिष्ट, जानकी देवी, विजय लक्ष्मी, दया आर्या, कौशल्या बिष्ट, कविता, रूपा देवी, उमा आगरी, पुष्पा रावत, आनन्दी मेहरा, चम्पा पान्डेय, लक्ष्मी वर्मा, प्रभा नेगी, गीता जोशी, आयशा बेगम, मुमताज जहां, कुन्ती देवी, गोविन्दी भट्ट, पुष्पा देवी को महिला कांंग्रेस के द्वारा सम्मानित किया गया।कांंग्रेस कार्यालय में जिलाध्यक्ष लता तिवारी, प्रीति बिष्ट, दीपा त्रिपाठी, राधा बिष्ट, पुष्पा पान्डे, सरस्वती आर्या, तारा तिवारी, अनीता कन्नौजिया, लीला जोशी, धीरा तिवारी, ज्योति बिष्ट, किरन, दीपा साह, ममता, किरन जोशी, मंजू बिष्ट, मंजू कान्डपाल आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments