HomeUttarakhandAlmoraविद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुसा किंग कोबरा, किया रेस्क्यू, बड़ा...

विद्युत विभाग के सब स्टेशन में घुसा किंग कोबरा, किया रेस्क्यू, बड़ा हादसा टला

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

यहां विकास भवन के निकटवर्ती विद्युत विभाग के सब स्टेशन स्थित कंट्रोल रूम में एक किंग कोबरा सांप के घुस आने से अधिकारियों व कार्मिकों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर वन विभाग के कार्मिक ने सांप का बामुश्किल रेस्क्यू किया। यदि यह सांप पावर कंट्रोल रूम में रह जाता तो शार्ट सर्किट भी हो सकता था।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आज मंगलवार को यहां पावर ट्रांसमिशन 132/33 केवी सब स्टेशन अल्मोड़ा में अचानक एक सांप घुस आया। जिसे देख वहां तैनात अधिकारियों व कार्मिकों के पसीने छूट गये। आनन—फानन में अधिकारियों द्वारा वन विभाग के अल्मोड़ा व देहरादून कार्यालय में फोन द्वारा सूचना दी गई। जिसके बाद वन विभाग से वन दरोगा भुवन लाल टम्टा और श्रमिक नीरज बोरा मौके पर पहुंचे।

इस रेस्क्यू अभियान में सबसे बड़ी दिक्कत यह थी कि कंट्रोल रूप में स्थित विद्युत फीडर के भीतर तारों से सांप लिपटा हुआ था और उसे पकड़ना काफी कठिन था। इन कर्मचारियों द्वारा बड़े दिलेरी से अपनी जान जोखिम में डाल काफी मशक्कत के बाद शाम करीब 03 बजे सांप को पकड़ लिया गया। वन दरोगा भुवन लाल का कहना है कि यह एक किंग कोबरा था, जिसे सुरक्षित रेस्क्यू कर इसके प्राकृतिक ठिकाने जंगल में छोड़ दिया गया है। सांप के रेस्क्यू होने से अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली है। वन दरोगा का कहना है कि जहां सांप घुसा था, वहां से पूरे शहर को विद्युत सप्लाई होती है। अगर यहां शार्ट सर्किट हो जाता तो बड़ा हादसा भी हो सकता था।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments