HomeBreaking Newsदीक्षा मिश्रा हत्याकांड : हत्यारा ऋषभ उर्फ इमरान चढ़ा नैनीताल पुलिस के...

दीक्षा मिश्रा हत्याकांड : हत्यारा ऋषभ उर्फ इमरान चढ़ा नैनीताल पुलिस के हत्थे, अब खोलेगा सारे राज़

ADVERTISEMENTSAd

सीएनई रिपोर्टर, नैनीताल

पर्यटन नगरी नैनीताल के एक होम स्टे में अपनी पत्नी की हत्या कर फरार हुए इमरान को नैनीताल पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार कर लिया है। इस शातिर हत्यारे ने अपना नाम ऋषभ बता कर महिला को धोखे में रखते हुए उससे शादी की थी और बाद में हत्या कर दी।

ज्ञात रहे कि गत 14 अगस्त को नैनीताल घूमने दो जोड़े आये थे। एक ने अपना नाम ऋषभ बताया था, लेकिन उसका वास्तविक नाम इमरान था। दूसरा दोस्त भी एक महिला को लेकर आया था और उसने भी अपना नाम गलत बताया था। जिस कारण यह पूरा मामला लव जिहाद का निकल रहा है।

हत्यारोपी ऋषभ उर्फ इमरान के साथ दीक्षा मिश्रा (फाइल फोटो)

होरिजन होम्स एक्सटेंशन, गौतम बुद्धनगर निवासी दीक्षा मिश्रा ने इमरान व दो अन्य दोस्तों के साथ गत 15 अगस्त को अपना बर्थ डे मनाया था। इस दौरान शराब पार्टी भी चली। साथ में आए दोनों दोस्त रात को अलग—अलग कमरे में चले गए। इसी बीच रात को ऋषभ उर्फ इमरान दीक्षा की हत्या कर रात 2 बजे फरार हो गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने दीक्षा के दोस्तों की तहरीर पर प्रेमी ऋषभ के खिलाफ हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया था और उसकी तलाश कर रही थी।

ब्रेकिंग लालकुआं अपडेट : बच्चा हाथी समेत दो हाथियों की हुई ट्रेन की चपेट में आकर मौत, यात्रियों को भेजा गया बस से

पुलिस का जानकारी मिली कि दीक्षा की हत्या करने के बाद इमरान नोएडा पहुंच गया था। जिसके बाद कोतवाली एसआई नितिन बहुगुणा की अगुवाई में एक टीम आरोपी की धरपकड़ को लेकर नोएडा को रवाना हो गई थी। आखिरकार देर शाम पुलिस ने उसे गाजियाबाद में उसे उस वक्त पकड़ लिया, जब वह कहीं फरार होने की तैयारी में था। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

दीक्षा की हत्या के बाद सबसे अहम जानकारी मृतका के भाई अंकुर मिश्रा से मिली थी। उसने पुलिस को बताया था कि वह कई बार खुद को ऋषभ बताने वाले हत्यारोपी इमरान से मिला था, मगर उसने हमेशा खुद का नाम ऋषभ तिवारी ही बताया था। आरोपी की फेसबुक आईडी भी ऋषभ तिवारी नाम से थी।

बताया जा रहा है कि दीक्षा रियल एस्टेट कंपनी में काम करती थी। वहीं, इमरान कबाड़ कारोबारी था। दीक्षा विवाहिता था, लेकिन उसकी अपने पति से नही बन रही थी। जिसका लाभ उठा ऋषभ उर्फ इमरान ने नाम बदलकर उसे अपने जाल में फंसाया। गाजियाबाद में ​गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे अब नैनीताल लेकर आ रही है। उम्मीद है कि पुलिस पूछताछ में कई अन्य नाम खुलेंगे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments