HomeInternationalपाकिस्तान में इमरान खान पर कातिलाना हमला, घायल हुए पूर्व PM, 1...

पाकिस्तान में इमरान खान पर कातिलाना हमला, घायल हुए पूर्व PM, 1 की मौत

ADVERTISEMENTS

इस्लामाबाद| पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में रैली के दौरान इमरान खान पर फायरिंग हुई, जिसमें वह घायल हो गए। वहीं इस हमले का अंजाम देने वाले युवक को पकड़ लिया गया। हमलावर की पहचान फैसल बट के रूप में हुई।

हमलावर ने बयान देते हुए कहा है कि पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे थे। इसलिए उनपर गोली चलाई। हमलावर ने बताया कि उसने ये फैसला अचानक लिया है। साथ ही उसने बताया कि उसके पीछे कोई भी नहीं है। खबरों के मुताबिक दो हमलावर आए थे, जिनमें से एक को मार दिया गया। जबकि एक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि इमरान खान के पैर में गोली लगी है। हालांकि अब उनकी हालत स्थिर है। हमले को लेकर इमरान खान ने भी ट्वीट किया। उन्होंने कहा कि ऐसा लगा रहा है कि दूसरी जिंदगी मिली है।

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के विरोध मार्च के दौरान बृहस्पतिवार को पंजाब प्रांत में उनके कंटेनर-ट्रक पर हमला किया गया जिसमें उनके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर हैं। मीडिया की खबरों में यह जानकारी दी गई है।

एक अज्ञात हमलावर ने पंजाब के वजीराबाद कस्बे के अल्लाहवाला चौक के पास गोलियां चलाईं। जियो टीवी के फुटेज के अनुसार 70 वर्षीय खान के दाहिने पैर में गोली लगी है। चैनल ने कहा कि उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वह खतरे से बाहर हैं। एआरवाई न्यूज के अनुसार खान की हालत खतरे से बाहर है। एआरवाई न्यूज को खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी का मुखपत्र माना जाता है।

अंकिता हत्याकांड : दुखी माता-पिता ने लिया बड़ा फैसला, अब जाएंगे यहां…!

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments