HomeBreaking Newsकिच्छा ब्रेकिंग : विकास कॉलोनी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, हल्द्वानी में...

किच्छा ब्रेकिंग : विकास कॉलोनी में मिला कोरोना पॉजिटिव मरीज, हल्द्वानी में करता है नौकरी

ADVERTISEMENTS

किच्छा। शहर के विकास कॉलोनी क्षेत्र में कोरोना मरीज मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटिव मरीज हल्द्वानी में नौकरी करता है और वह लंबे समय से हृदय रोग बीमारी से पीड़ित है, जिसके चलते उसका राममूर्ति अस्पताल बरेली में उपचार चल रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व वह दवाई लेने के लिए राममूर्ति अस्पताल गया था, वहां से वापस लौटने के बाद अचानक उसकी तबीयत खराब होने लगी, फिलहाल मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम कार्यवाही में जुट गई है, वहीं दूसरी ओर प्रशासन की टीम कोरोना पॉजिटिव पाए गए व्यक्ति की गली तथा क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन बनाने की तैयारी में जुट गई है। प्रशासन द्वारा पीड़ित मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री तथा संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है।

? उत्तराखंड की ताजा खबरों के लिए जुड़े हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से click now ?

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments