HomeUttarakhandAlmoraद्वाराहाट न्यूज : प्राइमरी पाठशाला नौलाकोट में तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का...

द्वाराहाट न्यूज : प्राइमरी पाठशाला नौलाकोट में तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन

द्वाराहाट। हरेला के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय नौलाकोट में तीन दिवसीय वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ब्लॉक प्रमुख दीपक किरोला ने विद्यालय परिसर में पौधे लगाकर कार्यक्रम की शुरूआत की। ग्राम प्रधान धमोली शोभा बिश्ट ने भी पेड़ लगाया। सामाजिक कार्यकर्ता कुवंर सिंह पौधों के लिए खाद प्रदान की। रेखा बोरा, रमेश नाथ, मनोज कुमार पंत और तारी राम ने भी पौधा रोपण किया। ग्राम प्रधान नौलाकोट रमेश बोरा ने इस मौके पर स्कूल को सैनेटाइज किया। ब्लॉक प्रमुख दीपक सिंह किरोला ने मास्क वितरण भी किया। ग्राम प्रधान रमेश बोरा ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सबका आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि हम सबकों सुदंर नालाकोट बनाने का संकल्प भी लेना चाहिए। ब्लाक प्रमुख दीपक किरोला ने इस मौके पर लोगों से कोरोना काल में अनुशासन, सोशल डिस्टेसिंग और दूसरे नियमों के साथ घरों पर ही रहने की अपाल की।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments