HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा ब्रेकिंग : पेट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस...

किच्छा ब्रेकिंग : पेट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, फूंका केंद्र सरकार का पुतला

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

किच्छा। उधम सिंह नगर के किच्छा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पेट्रो पदार्थों के दामों में वृद्धि किए जाने के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए प्रदर्शन कर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। किच्छा में कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा के नेतृत्व में तमाम कार्यकर्ता नगर के महाराणा प्रताप चौक पर एकत्रित हुए। चौक पर आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पेट्रोल, डीजल के दाम में वृद्धि करने का विरोध किया।

कांग्रेस प्रदेश सचिव संजीव कुमार सिंह, युवा नेता बंटी पपनेजा, नगर संगठन महामंत्री फिरदौस सलमानी ने कहा कि पेट्रोल तथा डीजल के दाम में वृद्धि किए जाने से आम जनता पर महंगाई का बोझ लगातार बढ़ रहा है। लॉकडाउन के बीच जहां एक ओर आम गरीब आदमी पर रोजी रोटी का संकट खड़ा हुआ है वहीं दूसरी ओर पेट्रोल तथा डीजल के दाम में वृद्धि किए जाने से आम आदमी पर महंगाई की दोहरी मार पड़ेगी।

लेटस्ट न्यूज़ के लिए जुड़िये हमारें व्हाट्सएप्प ग्रुप से
Join Now

कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा सरकार को आम जनता की समस्याओं से कोई सरोकार नहीं रह गया है और केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश की जनता महंगाई के बोझ तले दबे जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के पुतले को आग के हवाले किया। कांग्रेसियों ने जनहित में पेट्रोल तथा डीजल के दामों में की गई वृद्धि के आदेश को तुरंत वापस करने की मांग की। इस मौके पर जगरूप सिंह गोल्डी, राजकुमार बजाज सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments