HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज़ : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लोगों को...

किच्छा न्यूज़ : राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने लोगों को बांटे फल

किच्छा। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व राष्ट्रीय महासचिव राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर कांग्रेसियों ने दर्जनों लोगों को फल वितरित किए और कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। कांग्रेस नगर कमेटी तथा ब्लॉक कमेटी के तत्वाधान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर के हल्द्वानी मार्ग ग्राम बनडिया तथा एम पी चौक पर दर्जनों राहगीरों को फल वितरित किए और तमाम लोगों को मास्क वितरित करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आम जनता को जागरूक किया।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

कांग्रेस नगर अध्यक्ष अरुण तनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी, नगर पालिका अध्यक्ष दर्शन कोली तथा युवा नेता बंटी पपनेजा ने कहा कि देश के आम आदमी, गरीब, निर्धन व्यक्ति के हितों की रक्षा तथा उनके विकास की सोच केवल कांग्रेस के पास है और वर्तमान में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी देश की गरीब जनता की आवाज बन कर उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत हैं। इस मौके पर पुष्कर राज जैन, राजकुमार बजाज, राजेश कुमार रज्जी, मंगली प्रसाद गंगवार, फिरदौस सलमानी, मनोज यादव आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments