HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा ब्रेकिंग : लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने को...

किच्छा ब्रेकिंग : लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने को प्रशासन का चेकिंग अभियान

ADVERTISEMENTS

किच्छा। लॉकडाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराने के उद्देश्य से प्रशासन की टीम ने किच्छा में वाहन चेकिंग अभियान चलाकर 5 दर्जन से अधिक वाहनों का चालान कर हजारों का जुर्माना वसूल किया। प्रशासन द्वारा की गई औचक कार्यवाही से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरजीत कुमार ने बताया कि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाया गया है और ऐसी स्थिति में सड़कों पर घूमने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

उप जिलाधिकारी विवेक प्रकाश के नेतृत्व में पुलिस प्रशासन की टीम ने नगर के दीनदयाल चौक पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस टीम ने दीनदयाल चौक की घेराबंदी करते हुए मौके से गुजर रहे दर्जनों वाहनों को जांच के लिए रोक लिया। प्रशासन द्वारा अचानक की गई कार्यवाही से वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई और कई वाहन चालक पुलिस टीम को देखकर वापस लौटते नजर आए। एसडीएम विवेक प्रकाश ने बताया कि सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक आम जनता को कार्य करने तथा व्यापार करने की प्रशासन द्वारा छूट दी गई है,

जबकि शाम 7 बजे से सुबह 7 बजे तक कर्फ्यू लगाते हुए व्यापार करने तथा आवाजाही पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया गया है। उन्होंने बताया कि शाम 7 बजे के बाद बेवजह घूम रहे दो पहिया तथा चार पहिया वाहन चालकों के खिलाफ विभागीय कार्यवाही करते हुए जुर्माना वसूल किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कोतवाली प्रभारी उमेश कुमार मलिक ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान 63 वाहनों के चालान करते हुए 16750 रुपए का जुर्माना वसूल किया गया है। उन्होंने कहा कि लोग डाउन के नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। इस मौके पर एसआई हेम चंद, ताजवीर शाही, राजेश गिरी, राजीव कुमार सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments