HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा: सर्वोच्च 'ग्रैंड चैंपियन' पुरस्कार लेकर ख्याति ने बढ़ाया जिले का मान

अल्मोड़ा: सर्वोच्च ‘ग्रैंड चैंपियन’ पुरस्कार लेकर ख्याति ने बढ़ाया जिले का मान

➤ मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत तीन उद्यमियों का उत्कृष्ट प्रदर्शन
➤ मुख्य विकास अधिकारी ने प्रदान किए प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार

🚨 ALMORA SPECIAL
✈️ अल्मोड़ा के रवि टम्टा की
‘उड़ने वाली कार’ आखिर कैसी है?
चीन-जापान की Flying Cars की दुनिया में SKYNeX कहां खड़ी है? 👇 खुद देखिए इसकी उड़ान
▶️ वीडियो देखिए और बताइए—
क्या भविष्य की उड़ान अल्मोड़ा से शुरू हो सकती है?
पूरा समाचार पढ़ने के लिए नीचे स्क्रॉल करें 👇
ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा: मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना (MUY) के तहत तीन उद्यमियों ने राज्य स्तरीय उद्यमशाला महोत्सव में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद अल्मोड़ा का नाम रोशन किया है। उन्हें आज विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी राम शरण शर्मा ने प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए और उनके प्रयासों की सराहना की। इसमें प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान ‘बैंड चैम्पियन’ का पुरस्कार अल्मोड़ा की ख्याति को मिला है।

मालूम हो कि 28 मार्च 2026 को देहरादून स्थित सिविल सर्विसेज इंस्टीट्यूट में आयोजित राज्य स्तरीय उ‌द्यमशाला महोत्सव में प्रदेशभर के चयनित इन्क्यूबेटीज़ ने अपने नवाचार आधारित व्यावसायिक मॉडलों का प्रदर्शन किया था। प्रतियोगिता में अल्मोड़ा जनपद के प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विभिन्न श्रेणियों में शीर्ष स्थान प्राप्त किए। प्रतियोगिता में ख्याति ने अपने उद्यम “तविश सिल्क अपैरल एंटरप्राइज” के माध्यम से प्रदेश का सर्वोच्च सम्मान “बैंड चैंपियन” प्रस्कार प्राप्त किया। वहीं अर्जुन मेहरा को उनके अभिनव उद्यम “फाइबर कटलरी एवं हेम्प कुकीज़” के लिए “मोस्ट इनोवेटिव कॉन्सेप्ट” श्रेणी और अनिंद्रय विश्वास को उनके उद्यम “नयालप- होमस्टे” के लिए “मार्केट रेडीनेस” श्रेणी का पुरस्कार प्राप्त हुआ।

पुरस्कार वितरण करते हुए मुख्य विकास अधिकारी राम शरण शर्मा ने विजेताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना ग्रामीण युवाओं और उद्‌यमियों को स्वरोजगार एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए एक प्रभावी मंच प्रदान कर रही है। उन्होंने कहा कि अल्मोड़ा के उद्यमियों की यह उपलब्धि अन्य युवाओं को भी उदयमिता की दिशा में प्रेरित करेगी। कार्यक्रम में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण (DRDA) केएन तिवारी, मुख्यमंत्री उदयमशाला योजना से जुड़े अधिकारी एवं कर्मचारी तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments