HomeUttarakhandNainitalखोये जेवर वापस पा गदगद हुए भगवत, नैनीताल पुलिस का जताया आभार

खोये जेवर वापस पा गदगद हुए भगवत, नैनीताल पुलिस का जताया आभार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

CCTV कंट्रोल रूम की सतर्कता से मिला खोया बैग

सीएनई रिपोर्टर, हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस की संवेदनशीलता व सतर्कता के चलते एक व्यक्ति के खोये जेवल उसे वापस मिल गए। जिस बैग में जेवर रखे थे वह कहीं रास्ते में दोपहिया वाहन से गिर गया था, जिसे एक महिला ने उठा लिया था। पुलिस के CCTV कंट्रोल रूम ने यह सब देख लिया और महिला को मौके पर बुलवा लिया। जिससे उसमें रखे जेवर सुरक्षित फरियादी को मिल पाए।

दरअसल, भगवत शर्मा पुत्र इंद्रपाल शर्मा निवासी गोलापार, हल्द्वानी यहां सिंधी चौराहे में चाय का स्टॉल लगाते हैं। वे एक सामान्य परिवार से हैं। एक आम शहरी की तरह उनका सपना अपने जीवन भर की कमाई से एक अदद प्लॉट लेना था। जिसके लिए जब रूपये कम पड़े तो आज अपने भाई व पत्नी के जेवर लेकर लोन लेने के लिए दोपहिया वाहन से निकल पड़े। तभी रास्ते में उनके महत्वपूर्ण दस्तावेजों का बैग गिर गया।

संयोग से जो बैग गिरा उसमे ही वे जेवर भी रखे थे, जिन्हें शायद गिरवी रख वे प्लॉट के लिए लोन लेने जा रहे थे। यह घटना शनिवार सुबह 11 बजे की है। वह अपने दोपहिया वाहन से मंगल पड़ाव, रामपुर रोड, कैंसर रोड होते हुए खुद के दोपहिया वाहन से अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे। इस दौरान ही कहीं उनका बैग गिर गया था।

लोन कार्यालय पहुंचने पर सोने के जेवरों वाला बैग गायब होने की जानकारी होते ही भगवत शर्मा बेहद घबरा गए और तत्काल मंगल पड़ाव चौकी पहुंचे, जहां उन्होंने कांस्टेबल संतोष को सूचना दी। जिस पर उन्हें CCTV कंट्रोल रूम पहुंचाया गया।

सीसीटीवी प्रभारी जितेन्द्र सिंह व उनकी टीम द्वारा तत्काल विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। पाया गया कि रामपुर रोड पर बैग बाइक से गिरा था जिसे एक महिला स्कूटी चालक द्वारा उठा लिया गया था। टीम के प्रयासों से स्कूटी के नंबर के माध्यम से महिला तक पहुंच बनाकर संपर्क किया गया। महिला को कंट्रोल रूम बुलाकर जब बैग खोले गए तो सभी जेवरात और दस्तावेज सुरक्षित पाए गए।

भगवत शर्मा ने बताया कि यह सोने के जेवर वर्षों की मेहनत से जुटाई गई पूंजी है। जिनसे वह अपने जीवन की पहली संपत्ति, एक प्लॉट की रजिस्ट्री करने वाले थे। जेवर मिलते ही उनकी आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने नैनीताल पुलिस व CCTV कंट्रोल रूम टीम का दिल से आभार व्यक्त किया।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments