HomeAgricultureमोटाहल्दू ब्रेकिंग : जंगल से आबादी क्षेत्र में घुसे हाथी, सुरक्षा...

मोटाहल्दू ब्रेकिंग : जंगल से आबादी क्षेत्र में घुसे हाथी, सुरक्षा दीवार गिराई , जमकर मचाया उत्पात

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

विक्की पाठक

मोटाहल्दू। ग्राम पंचायत पदमपुर देवलिया में हाथियों के झुंड ने जंगल से सटे हुए क्षेत्र में घुसकर पहले सुरक्षा दीवार को धराशाई किया, उसके बाद किसानों के खेतों में जमकर उत्पात मचाया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना आज गुरुवार प्रात 2:00 बजे के आसपास की है, जब आधा दर्जन हाथियों का झुंड ग्रामीण किसान के खेत में घुस गया । उन्होंने गन्ने व धान की फसल को भारी नुकसान पहुंचाया है। किसान के मुताबिक एक एकड़ से अधिक फसल को हाथियों के झुंड ने रौंद दिया है। ग्राम प्रधान रमेश चंद जोशी ने बताया कि उन्होंने इस घटनाक्रम की सूचना वन विभाग को दे दी है और विभागीय अधिकारियों से उचित मुवावजे की मांग की है। अभी वन विभाग के कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुँचे हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments