HomeUttarakhandAlmoraखैरना/अल्मोड़ा : कोसी नदी उफान पर, नदी से रहें दूर, पुलिस ने...

खैरना/अल्मोड़ा : कोसी नदी उफान पर, नदी से रहें दूर, पुलिस ने दी चेतावनी

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, गरमपानी

भारी बारिश के बीच कोसी का जल स्तर बढ़ गया है। जिसके चलते नैनीताल जनपद में हाई अलर्ट जारी करते हुए तमाम लोगों को नदी के पास नहीं जाने की सख्त हिदायत दी गई है। चौकी पुलिस खैरना द्वारा लाउडस्पीकरों के माध्यम से लोगों को नदी—नालों के पास नहीं जाने की सख्त चेतावनी दी जा रही है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

गत रात्रि से अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद में हो रही बारिश के बाद कोसी नदी काफी वेग के साथ बह रही है। खैरना पुलिस द्वारा बकायदा लाउडस्पीकरों के माध्यम से आम जनता को आगाह किया जा रहा है कि अल्मोड़ा बैराज से पानी छोड़े जाने के बाद कोसी का जल स्तर बढ़ चुका है। ऐसे में नदी—नालों के करीब जाना खतरनाक साबित हो सकता है। खैरना पुलिस द्वारा जनता को इस हेतु लगातार सावधान किया जा रहा है।

हालांकि अल्मोड़ा में संबंधित विभागीय अधिकारियों ने साफ किया है कि कोसी बैराज से कोई पानी नहीं छोड़ा गया है। सहायक अभियंता सिंचाई खंड अल्मोड़ा प्रमोद पाठक ने सीएनई को बताया कि बारिश के चलते जो पानी पीछे से आ रहा है उसी से नदी का जल स्तर निचले स्थानों पर बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि बैराज का गेट खोला नहीं गया है। अकसर बारिश के दौरान पानी का जल स्तर बढ़ने पर निचले इलाकों में यह धारणा बन जाती है कि कोसी बैराज का गेट खोल दिया गया है, जबकि ऐसा नहीं है। भारी बारिश के दौरान सहायक गधेरों में पानी बढ़ने से भी कोसी में जल स्तर बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि इस दौरान आम जनता को सावधानी बरतनी चाहिए व नदी—नालों से दूर रहना चाहिए।

आम जनमानस किसी भी प्रकार की आपातकालीन स्थिति एवं राहत/बचाव कार्य हेतु डायल 112, नैनीताल पुलिस नियंत्रण कक्ष -05942 235 847, 94111 12979 एवं आपदा कंट्रोल रूम नंबर 05942231179 में संपर्क कर तत्काल पुलिस सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments