HomeAccidentअचानक आग की लपटों में घिर गई केमू की बस, पूरी तरह...

अचानक आग की लपटों में घिर गई केमू की बस, पूरी तरह स्वाहा

ADVERTISEMENTS

✒️ शरारती तत्वों की साजिश, या कुछ और !

सीएनई रिपोर्टर, रानीखेत। रानीखेत का कुमाऊं मोटर ऑनर्स यूनियन लिमिटेड (केमू) का स्टेशन। आज शुक्रवार के रोज शाम करीब 04 बजे अचानक आग की लपटों के साथ धुंआ उठता दिखा। कुछ लोग स्टेशन की तरफ दौड़े। तब उन्होंने पाया कि पहले से वहां काफी लोग जमा हैं और एक केमू की बस आग की लपटों में घिर गई है। आनन-फानन में अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई, लेकिन दमकल कर्मियों के पहुंचने से पहले ही पूरी बस जलकर खाक हो चुकी थी।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

केमू बस में लगी आग: दरअसल रानीखेत में काफी लंबे समय से एक केमू (Kumaon Motor Owner’s Private Limited) की बस स्टेशन के पार्किंग में खड़ी हुई थी। यह बस खटारा हो चुकी थी तथा इसे यूं ही छोड़ दिए गया था। जैसा कि अकसर होता है। विरान पड़े आवास हों या वाहन, उसमें कुछ आवारा पशु या फिर आवारा किस्म के इंसान अपना बसेरा बसा लेते हैं।

ऐसा ही कुछ इस केमू के बस के साथ भी हुआ। यहां अकसर देखा जाता था कि लावारिस सी हालत में खड़ी बस के भीतर कुछ नशेड़ी व आवारा किस्म के लोग चढ़े रहते थे। वह यहां बैठ कर नशा भी करते थे। आज जब अज्ञात कारणों से बस में आग लगी तो हर कोई हैरान था। चिंताजनक बात यह रही कि फायर कर्मियों के पहुंचने से पहले ही यह बस जलकर खाक हो गयी।

हालांकि फायर कर्मियों ने पानी का छिड़काव कर जल रही बस को शांत जरूर कर दिया। इस संबंध में लोगों का कहना है कि यह वाहन पिछले 05 सालों से यूं ही खड़ा था। जिसमें आज शुक्रवार को चार बजे एकाएक आग लग गयी। समाचार लिखे जाने तक आग लगने के कारण अज्ञात है।

शुक्र की बात है कि जब बस में आग लगी तो उसके आस-पास कई अन्य चौपहिया वाहन खड़े थे।​ जिन्हें समय रहते घटनास्थल से हटा लिया गया। यदि ऐसा नहीं होता तो यह हादसा भयानक रूप ले सकता था। अग्निकांड को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हैा लोगों का कहना है कि यह किसी की शरारत ही लगती है। यहां कुछ नशेड़ी किस्म के लोग सिगरेट पीते देखे गये हैं। कयास लगाये जा रहे हैं कि ऐसे ही किसी नशेड़ी या शरारती तत्व ने बस को आग के हवाले कर दिया होगा। हालांकि इस संबंध में आधिकारिक बयान किसी जिम्मेदार अधिकारी ने नहीं दिया है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments