HomeAccidentखाई में गिरने से बाल—बाल बची केमू की बस, यात्रियों में मच...

खाई में गिरने से बाल—बाल बची केमू की बस, यात्रियों में मच गई चीख—पुकार

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

अल्मोड़ा के सल्ट क्षेत्र में एक बड़ा सड़क हादसा होने से बाल—बाल बच गया। जिसका वीडियो सोशल मडिया में वायरल हो है। ​वीडियो में साफ दिख रहा है कि कैसे देव योग से यह बस खाई में गिरने से बाल—बाल बची है।

दरसअल, यह घटना विगत रविवार की बताई जा रही है, जब अल्मोड़ा से रामनगर जा रही एक केएमओयू की बस पनुवाधोखन के पास सामने से आ रही गाड़ी को पास देने लगी। इस बीच बस का एक हिस्सा सड़क से बाहर हवा में लटक गया। जिससे बस में सवार यात्रियों में चीख—पुकार मच गई। हालांकि सभी यात्रियों को बस से सकुशल बाहर निकालकर हादसा होने से बचा लिया गया। जिसकी वीडियो अब जाकर सोशल मीडिया में वॉयरल हो रही है।

भतरौंजखान के थानाध्यक्ष अनीश अहमद ने बताया कि यह घटना बीते रविवार की है। यह निजी बस रामनगर को जा रही थी। भतरौंजखान से 20 किलोमीटर आगे पनुवाधोखन के पास सड़क काफी संकरी होने के कारण सामने से आ रही गाड़ी को पास देने के कारण बस का आगे का पहिया सड़क से नीचे निकल गया। मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से यात्रियों को सकुशल बस से बाहर निकालकर हादसा होने से बचा लिया गया। उन्होंने बताया कि उस समय बस में 20 यात्री सवार थे।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : शादी में जा रहे दोस्तों के बीच चली गोली, युवक की मौत

हरिद्वार : आंखों में मिर्च झोंक लूट करने वाला आरोपित निकला उक्रांद का जिला महामंत्री, पुलिस ने किया खुलासा

Uttarakhand : धामी सरकार ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को दिया तोहफा

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments