HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: भव्य व दिव्य स्वरूप लेगा कत्यूर महोत्सव

बागेश्वर: भव्य व दिव्य स्वरूप लेगा कत्यूर महोत्सव

👉 20 दिसंबर से तीन दिनी मेले की तैयारियां
👉 अधिकारियों को सौंपे गए ​विविध दायित्व

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: कत्यूर महोत्सव का भव्य और दिव्य बनाया जाएगा। झांकी निकाली जाएगी। दीपदान और लेजर शो का आयोजन होगा। भकुनखोला मैदान पर प्रतियोगिताएं और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।

गुरुवार को जिला कार्यालय सभागार पर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में 20 से 22 दिसंबर से आयोजित होने वाले महोत्सव की तैयारियो को लेकर बैठक ली। दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट और विधायक पार्वती दास ने कहा कि महोत्सव को भव्य व आकर्षक बनाना है। कहा कि कत्यूर घाटी का गौरवशाली इतिहास रहा है। महोत्सव से धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। वहां कई धार्मिक स्थल हैं। जहां पर्यटक पहुंचेंगे तो स्थानीय लोगों को भी बेहतर रोजगार मिलेगा। प्रदेश सरकार धार्मिक एवं पर्यटन स्थलों के विकास के लिए वचनबद्ध है।

जिलाधिकारी ने कहा कि पर्यटन व धार्मिक गतिविधियां बढ़ाने के उद्देश्य से कत्यूर महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से आयोजन में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने की अपील की। अधिकारियों को सौपे गए दायित्वों के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक अक्षय कोंडे, मुख्य विकास अधिकारी आसी तिवारी, उपजिलाधिकारी मोनिका, अनुराग आर्या, पुलिस उपाधीक्षक एसएस राणा, परियोजना निदेशक शिल्पी पंत, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, पर्यटन अधिकारी पीके गौतम आदि उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments