काशीपुर ब्रेकिंग : मायके में बीवी को चाकू घोंप पति फरार, पत्नी की मौत

0
Haridwar: Dead body of youth found in stone crusher under suspicious circumstances.
सांकेतिक फोटो

काशीपुर । पति से विवाद के बाद मायके गई पत्नी की चाकू मारकर हत्या कर पति फरार हो गया। आरोपी पति की पुलिस तलाश कर रही है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
काशीपुर के मोहल्ला काली बस्ती की रहने वाली मुस्कान का शादी के बाद से अपने पति और ससुराल वालों से मामूली विवाद रहता था। बताया जाता है कि आज भी ननद और पति के साथ मुस्कान का कुछ विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया कि मुस्कान उसी बस्ती में स्थित अपने मायके चली गई थी।
मायके वाले पति को समझाने के लिए मुस्कान की ससुराल पहुंचे थे। इससे गुस्साया पति ससुराल पहुंचा और मुस्कान पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर घायल कर दिया। और फरार हो गया। घायल मुस्कान को उसके मायके वाले राजकीय अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस भी अस्पताल में पहुंचा । शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


ADVERTISEMENTS

यदि आप हमारे पूर्व के किसी व्हाट्सएप ग्रुप से नही जुड़े हैं तो नीचे दिये लिंक पर क्लिक कर तत्काल कीजिए ज्वाइन और अपने मोबाइल पर प्राप्त कीजिए सबसे विश्वसनीय और लेटस्ट ख़बरें —

https://chat.whatsapp.com/F0j3WLuZ4Xl9NTIgXYlfW9

ADVERTISEMENTS