HomeUttarakhandBageshwarकाशीपुर किसान आत्महत्या मामला: बागेश्वर में भड़का आक्रोश

काशीपुर किसान आत्महत्या मामला: बागेश्वर में भड़का आक्रोश

ADVERTISEMENTS

संघर्ष वाहिनी ने की सीबीआई जांच की मांग

CNE REPORTER, बागेश्वर। ऊधमसिंह नगर पुलिस के कथित उत्पीड़न से तंग आकर काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह द्वारा की गई आत्महत्या के मामले में अब बागेश्वर में भी जनाक्रोश गहराने लगा है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

उत्तराखंड संघर्ष वाहिनी ने पुलिसिया कार्यप्रणाली के विरोध में शनिवार को एक घंटे का मौन उपवास रखकर इस पूरे प्रकरण की सीबीआई (CBI) जांच कराने की मांग उठाई है। वाहिनी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि आरोपी पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं हुई, तो प्रदेश स्तर पर बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा।


पुलिस उत्पीड़न के खिलाफ गांधी मूर्ति पर प्रदर्शन

शनिवार को संघर्ष वाहिनी के अध्यक्ष कवि जोशी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और स्थानीय लोग स्टेशन रोड स्थित गांधी मूर्ति के पास एकत्र हुए। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और अपना विरोध दर्ज कराया। इसके पश्चात, मृतक किसान की आत्मा की शांति और न्याय की मांग को लेकर एक घंटे का सामूहिक मौन उपवास रखा गया।

वीडियो साक्ष्य को आधार बनाने की मांग

मौन उपवास के बाद आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि किसान सुखवंत सिंह ने आत्महत्या से पूर्व एक वीडियो जारी किया था, जो पुलिस की प्रताड़ना का सबसे बड़ा और पुख्ता सबूत है। वक्ताओं का आरोप है कि पुलिस ने किसान को इस कदर मजबूर कर दिया कि उसके पास मौत को गले लगाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा।

विवादित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग

सभा में वक्ताओं ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि किसान ने अपने वीडियो में जिन पुलिस अधिकारियों का नाम लिया है, उनका ट्रैक रिकॉर्ड पहले से ही विवादित रहा है। विशेष रूप से थानाध्यक्ष की भूमिका को संदिग्ध बताते हुए वक्ताओं ने मांग की कि ऐसे अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से पद से हटाकर मामले की निष्पक्ष जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाए।

इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अंकुर उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में वाहिनी के सदस्य और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments