HomeBreaking Newsकाशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राईवर की मौत

काशीपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में ड्राईवर की मौत

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

काशीपुर। मुरादाबाद रोड स्थित एक फैक्ट्री परिसर में रूद्रपुर से पैकिंग मेटेरियल लेकर आये ड्राईवर की बेहद संदिग्ध परिस्थितियों में तड़के मौत हो गयी। सूचना मिलने पर कुंडा थाना पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

जानकारी के अनुसार मूल रूप से टांडा इनायततुल्ला नबावगंज जनपद बरेली उप्र. निवासी 40 वर्षीय विजय पाल पुत्र भोपाल पिछले लगभग 10 वर्षो से रूद्रपुर के ट्रांजिट कैंप में किराये पर रहकर डीसीएम चलाया करता था। बताते हैं कि गत शुक्रवार की सुबह 9 बजे वह रूद्रपुर से गाड़ी में पैकिंग मेटेरियल लोड कर यहां मुरादाबाद रोड स्थित प्रकाश पाईप नामक फैक्ट्री में पहुंचा। गाड़ी कांटा कराने के बाद उसने फैक्ट्री परिसर में अनलोडिंग के लिए गाड़ी खड़ी कर दी। News WhatsApp Group Join Click Now

देखें वीडियो – नैनीताल जिले में सीजन की चौथी बर्फबारी शुरू

बताया जा रहा है कि देर रात तक ड्राईवर पूरी तरह ठीक था, लेकिन आज सुबह फैक्ट्री परिसर में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पड़ा पाया गया। मृतक अविवाहित है और वह अपने एक रिश्ते के भाई टांडा इनायततुल्ला निवासी बीरेश पुत्र भोले के साथ भी रहा करता था। घटना की जानकारी फैक्ट्री के एचआर मैनेजर को मिलने पर उन्होंने इसकी इत्तला पुलिस को की। पुलिस ने मृतक के शव का पीएम कराने के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।

बड़ा फैसला : फिलहाल रोड शो, रैलियों आदि पर जारी रहेंगी पाबंदियां, जल्द जारी होगा आदेश

चर्चा में : तो क्या, भाजपा का दामन थाम सकते हैं कांग्रेस के यह शीर्ष नेता !

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments