HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : कोरंटाइनों के सेवक बने कर्नाटक

अल्मोड़ा : कोरंटाइनों के सेवक बने कर्नाटक

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। कोरोना संक्रमण से बचाव व जन जागृति अभियान पर निकले पूर्व मंत्री बिट्टू कर्नाटक टीम के साथ गांव-गांव पहुंच रहे हैं। जहां उनके द्वारा कोरोनंटाइन का दौर काट रहे प्रवासी उत्तराखंडियों की कुशलक्षेम पूछी जा रही है और उनकी समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके द्वारा लोगों को मुफ्त में हस्तनिर्मित वाॅशेबल मास्क वितरित किए जा रहे हैं और लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए दिए जा रहे निर्देर्शों का पालन करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इस बीच उन्होंने आसपास के मैचोड़, मटेना, रोला, गज्यौला व डीनापानी आदि गांवों का भ्रमण किया। उनकी टीम में पंजाबी महासभा के जिला अध्यक्ष कपिल मल्होत्रा, इंटक जिलाध्यक्ष दीपक मेहता, हेम जोशी, प्रयाग जोशी, हृदयेश तिवारी, राहुल मेहता, पवन मेहता, राकेश सिंह, अक्षय सिंह, अमन सिंह,समीर मेहता, सुंदर मेहता, कृष्णा मेहता, अनिल मेहता आदि कई युवा शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments