HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : भनोली के करन सिंह बिष्ट बने भारतीय सेना में अफसर

अल्मोड़ा : भनोली के करन सिंह बिष्ट बने भारतीय सेना में अफसर

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर पनुवानौला/अल्मोड़ा। धौलादेवी ब्लॉक की तहसील भनोली अंतर्गत ग्राम दशौला बडियार निवासी होनहार करन सिंह बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट (Lieutenant) बन गए हैं। उनकी इस उपलब्धि पर संपूर्ण क्षेत्र में हर्ष की लहर है।

उल्लेखनीय है कि मूल रूप से ग्राम दशौला बडियार निवासी सेवानिवृत्त सूबेदार कैलाश सिंह बिष्ट और तारा बिष्ट के पुत्र करन सिंह बिष्ट पासिंग आउट परेड के बाद सेना में अफसर बन गये हैं। बताना चाहेंगे कि करन को बचपन से ही एडवेंचर और सेना में जाने का शौक रहा था। वह शिक्षा आर्मी पब्लिक स्कूल देहरादून के छात्र रहे हैं।

देश सेवा के चलते सेना की ओर हुआ झुकाव

देश सेवा का जनून और जज्बा इन्हें सैन्य प्रशिक्षण की ओर खींच लाया। इसके लिए इन्होंने काफी कठिन परीश्रम भी किया। जिसके बाद साल 2021 में पहले ही प्रयास में एनडीए (NDA) क्वालीफाई कर लिया था। सेना में लेफ्टिनेंट बनने पर संपूर्ण भनोली क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। तमाम नाते—रिश्तेदार व अन्य लोग करन के माता—पिता को शुभकामनाएं दे रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments