HomeUttarakhandAlmoraकन्हैया लाल हत्याकांड हिंदू समाज को भयभीत करने की साजिश, राष्ट्रपति को...

कन्हैया लाल हत्याकांड हिंदू समाज को भयभीत करने की साजिश, राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

राजस्थान के उदयपुर में कन्हैया लाल तेली हत्याकांड के विरोध में हिंदू जागरण मंच ने कड़ा रोष जाहिर करते हुए इस घटना को हिंदू समाज को भयभीत करने की साजिश बताया है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

Bageshwar: हिंदू जागरण मंच ने फूंका आतंकवाद का पुतला, ज्ञापन भेजा

जिला प्रशासन की ओर से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कहा गया है कि राजस्थान के उदयपुर शहर में एक हिन्दू युवक कन्हैया लाल तेली की दिनदहाड़े आतंकियों द्वारा गला काटकर नृशंस हत्या की गई है, जो राज्य की कानून व्यवस्था को खुली चुनौती है। हत्यारों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लानी चाहिए। उन्होंने कहा कि राजस्थान में जब से कांग्रेस सरकार बनी है तभी से लगातार हिंदुओं पर हमलों की घटना हो रही है, जिससे लगता है कि हिंदुओं पर हमला करने वाले एक संप्रदाय विशेष के लोगों को राजस्थान सरकार और प्रशासन का संरक्षण प्राप्त है। अतः ऐसी सरकार को आपके द्वारा बर्खास्त किए जाने की आवश्यकता है।

हिजामं कार्यकर्ताओं ने कहा कि इस घटना में हत्या आरोपी खुलेआम धार्मिक नारे लगा रहे हैं और देश के प्रधानमंत्री की भी हत्या करने की खुली धमकी दे रहे हैं, जो कि बहुत गंभीर बात है। इन हत्यारों के पीछे कौन सी ताकते हैं उनका भी पर्दाफाश होना चाहिए। उन्होंने मांग करी कि इस घटना की जांच सीबीआई या अन्य किसी केन्द्रीय एजेंसी से कराई जाए। कहा कि इस घटना को अंजाम देने का उद्देश्य देश के हिंदू समाज को भयभीत करना भी है। इस घटना से देश के हिन्दू समाज में भय व्याप्त हुआ है। अतः फतवा देने वाले और हिंदू समाज को धमकी देने वाले जेहादी मानसिकता के लोगों के खिलाफ देश में कड़े कानून बनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि मृतक ने पुलिस प्रशासन से घटना से काफी पहले ही सुरक्षा मांगी थी और बताया था कि उसे जान से मारने की धमकी मिल रही है। इसके बावजूद भी पुलिस प्रशासन ने उसे सुरक्षा नहीं दी, ना ही धमकी देने वाले हत्यारों के खिलाफ पूर्व में कोई कार्यवाही की। ऐसे पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

पदाधिकारियों ने ज्ञापन में कहा कि यह घटना देश के शांतिप्रिय हिंदू समाज के धैर्य की परीक्षा ले रही है। इस प्रकार की घटनाओं को यदि भविष्य में होने से नहीं रोका गया तो हिंदू समाज को भी अपनी रक्षा के लिए स्वयं सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार और प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालों में जिलाध्यक्ष अभय साह, प्रदेश मंत्री जगदीश जोशी, जिलाध्यक्ष युवा वाहिनी अमन नज्जौन, जिला उपाध्यक्ष नीरज जोशी आदि शामिल रहे।

अल्मोड़ा : उदयपुर में कन्हैया लाल की हत्या पर भड़का आक्रोश, हिंदू सेवा समिति का प्रदर्शन

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments