HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : कंगना को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, 11 सुरक्षाकर्मी...

ब्रेकिंग न्यूज : कंगना को मिलेगी वाई श्रेणी की सुरक्षा, 11 सुरक्षाकर्मी साये की तरह रहेंगे मणिकर्णिका के साथ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। शिवसेना से तकरार के बाद मुंबई लौटने को तैयार फिल्म अभिनेत्री कंगना रणौत को केंद्र सरकार ने वाई श्रेणी की सुरक्षा देने का मंजूरी दे दी है। इसका अमलब यह हुआ कि अब कंगना जब मुंबई एयरपोर्ट पर उतरेंगी तो उनके साथ सुरक्षाकर्मी मौजूद होंगे।
गृह मंत्रालय द्वारा दी जाने वाली वाई स्तरीय सुरक्षा में वो वीआईपी आते हैं जिनको इसके तहत 11 सुरक्षाकर्मी मिले होते हैं। इनमें 1 या 2 कमांडो और 2 पीएसओ भी शामिल होते हैं। बीते साल ही केंद्र सरकार ने करीब 11 से अधिक लोगों को Y कैटेगरी की सुरक्षा दी थी, जिसमें यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा शामिल थे। आपको बता दें कि देश में अलग-अलग स्तर पर केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सुरक्षाएं मुहैया कराई जाती हैं। इनमें नेताओं से लेकर अन्य वीआईपी, जिनपर किसी भी तरह का कोई खतरा रहता है उन्हें थ्रेट के हिसाब से सुरक्षा दी जाती है।


X कैटेगरी में दो पुलिसकर्मी, Y कैटेगरी में 11 जवान, Z में कुल 22 जिसमें NSG कमांडो भी होते हैं। जबकि Z+ सुरक्षा में NSG कमांडो समेत कुल 36 जवान सुरक्षा में लगे होते हैं। इससे ऊपर सिर्फ एसपीजी लेवल की सुरक्षा होती है, जो प्रधानमंत्री के पास होती है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments