HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग : उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम रहे कल्याण सिंह...

बिग ब्रेकिंग : उत्तर प्रदेश के तीन बार सीएम रहे कल्याण सिंह का निधन

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर

अविभाजित उत्तर प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल रहे भाजपा के कद्दावर नेता कल्याण सिंह का निधन हो गया है। वह 89 साल के थे। उन्होंने लखनऊ के संजय गांधी पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (SGPGI) में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह लंबी बीमारी से जूझ रहे थे और काफी दिनों से लखनऊ के अस्पताल में भर्ती थे।

कल्याण सिंह 2014-2019 के बीच राजस्थान के राज्यपाल भी रहे। उनकी गिनती भाजपा के शीर्ष नेताओं में होती रही है। कल्याण सिंह जीवन रक्षक प्रणाली पर थे और पहले से ही उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

उत्तराखंड ब्रेकिंग : यहां भरभरा कर गिर गया पहाड़, लोगों में दहशत, देखें वीडियो

ज्ञात रहे कि कल्याण सिंह 90 के दशक में भाजपा के राममंदिर आंदोलन को कल्याण सिंह ने ही अलग पहचान दी थी। अयोध्या में विवादित ढांचा गिरने की जिम्मेदारी ली और मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। कल्याण सिंह का जन्म 5 जनवरी सन् 1932 को अलीगढ़ में अतरौली तहसील के मढ़ौली ग्राम के एक सामान्य किसान परिवार में हुआ।

कौन बनेगा करोड़पति की हॉट सीट पर बैठेंगी उत्तराखंड की बेटी नेहा जोशी

बचपन में ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ गए। कल्याण सिंह ने विपरीत परिस्थितियों में कड़ी मेहनत कर अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके बाद अध्यापक की नौकरी की। साथ-साथ वह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़ कर राजनीति के गुण भी सीखते रहे। कल्याण सिंह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में रहकर गांव-गांव जाकर लोगों में जागरूकता पैदा करते रहे।

Uttarakhand : गंगनहर में प्रेमी युगल ने लगाई छलांग, सर्च अभियान जारी

पीएम नरेंद्र मोदी ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा, मैं शब्दों से परे दुखी हूँ। कल्याण सिंह जी…राजनेता, अनुभवी प्रशासक, जमीनी स्तर के नेता और महान इंसान। उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान है। उनके बेटे राजवीर सिंह से बात की और संवेदना व्यक्त की।

कल्याण सिंह जी ने समाज के वंचित तबके के करोड़ों लोगों को आवाज दी। उन्होंने किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में कई प्रयास किए। भारत के सांस्कृतिक उत्थान में उनके योगदान के लिए आने वाली पीढ़ियां हमेशा कल्याण सिंह जी की आभारी रहेंगी। वह दृढ़ता से भारतीय मूल्यों में निहित थे और हमारी सदियों पुरानी परंपराओं पर गर्व करते थे।

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कल्याण सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 23 अगस्त की शाम नरोरा में गंगा तट पर किया जाएगा। 23 अगस्त को सार्वजनिक अवकाश रहेगा।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments