HomeBreaking Newsबिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : इतने सुंदर शिशु को देवी मंदिर में छोड़...

बिग ब्रेकिंग, उत्तराखंड : इतने सुंदर शिशु को देवी मंदिर में छोड़ गई कलयुगी मां, लाल कपड़े वाली महिला की तलाश में जुटी है पुलिस, पढ़िये पूरी ख़बर…

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर गरमपानी

यहां रामगाढ़ के निकटवर्ती देवी मंदिर में लाल रंग के कपड़े पहने आई एक महिला लगभग एक से दो माह के बीच के दुधमुहें नवजात शिशु को छोड़कर लापता हो गई। महिला की काफी खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नही चल सका है। पुलिस महिला की तलाश में जुटी हुई है। यह बच्चा पूरी तरह स्वस्थ व हंसता—खेलता किलकारी ले रहा है। फिलहाल उसे सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेज दिया गया है।

65 साल के मैराथन मैन महिपाल सिंह
65 की उम्र में शुगर को दी मात!
देखें 'फिट दादाजी' की पूरी कहानी (आवाज़ के साथ)

मिली जानकारी के अनुसार गत दिवस ग्राम हरतपा निवासी दीपा पाण्डेय रामगाढ़ के पास शालडी देवी मंदिर में पूजा करने को आई थी। महिला के अनुसार इसी बीच एक लाल रंग के कपड़े पहने महिला आयी। जिसके हाथ में एक लगभग दो माह का नवजात शिशु था। दीपा पाण्डेय मन्दिर में अपने पूजा—पाठ में व्यस्त रही और उसने उक्त संदिग्ध महिला पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

Big Breaking : तालिबानी अंदाज में डॉक्टर की नृशंस हत्या ! तलवार से पहले हाथ काटे, फिर सर…

जैसे ही पूजा खत्म हुई तो दीपा मन्दिर की परिक्रमा करने लगी, तभी उसने मन्दिर के पीछे नवजात शिशु को देखा। यह वही बच्चा था जो लाल रंग के कपड़े पहने महिला के हाथों में उसने कुछ देर पहले देखा था। शिशु को फर्श पर पड़ा देख वह हक्का—बक्का रह गई और कुछ देर तक तो कुछ समझ ही नही पाई।

क्राइम न्यूज : यहां फ्लैट से आ रही थी बदबू, पुलिस ने दरवाजा खोला तो फंदे पर लटकी मिली दो बहने

इसके बाद उसने पूरे मन्दिर में शिशु को छोड़ गई मां की स्वयं तलाश की, लेकिन वह संदिग्ध महिला उसे कहीं दिखाई नही दी। जिसके बाद दीपा मन्दिर के बाहर आ गयी और आस—पास के लोगों को इसकी जानकारी दी। जैसे ही लोगों का इसका पता लगा तो प्रेम मेहरा, विजय रौतेला, लक्ष्मण सिंह इत्यादि लोगों द्वारा शिशु को उठा लिया। फिर संदिग्ध महिला की तलाश शुरू कर दी गई। काफी देर तक तलाश करने के बाद भी महिला को कोई पता नही चल पाया।

उत्तराखंड : अनिल जोशी बने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उप सचिव

थक—हार कर लोगों ने मामले की सूचना खैरना पुलिस को दी। जिसके बाद खैरना चौकी के गोविन्दी टम्टा, राजेन्द्र गोस्वामी, हर्षवर्धन मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम द्वारा भी उक्त महिला की खोजबीन की गई, लेकिन उसका कुछ पता नही चला। जिसके बाद खैरना पुलिस की गोविन्दी टम्टा द्वारा नवजात शिशु को अपने साथ भवाली कोतवाली लाया गया। नवजात शिशु के मिलने के बाद स्थानीय महिलाओं भावना देवी, पूजा देवी, खुशी रावत ने भूखे बच्चे को रोता देख अपने पास ले गए और शिशु को दूध पिला कर शांत करवाया।

उत्तराखंड : बाप रे ! इंसानी आबादी में घुस आया इतना बड़ा सांप, देखिये video, forest department team ने इस तरह किया रेस्क्यू

चौकी इंचार्ज खैरना आशा बिष्ट के अनुसार यह घटना सोमवार दोपहर लगभग 2 बजे की है। शिशु बालक है और पूरी तरह स्वस्थ है। सूचना मिलने पर उसे पहले भवाली कोतवाली लाया गया था। शिशु की उम्र लगभग एक से दो माह के बीच लग रही है। एतिहात के तौर पर नवजात शिशु को हल्द्वानी सुशील तिवारी भेज दिया है। पुलिस तत्परता से शिशु को छोड़ कर जाने वाली मां की तलाश कर रही है। ताजा खबरों के लिए WhatsApp Group को जॉइन करें 👉 Click Now 👈

हल्द्वानी : जंगल से हाथियों का गांवों की तरफ रुख, किसानों की फसलों को पहुंचाया नुकसान, देखें विडियो

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments