HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी : रेंज कार्यालय में लोगों के साथ मनाया विश्व हाथी दिवस,...

कालाढूंगी : रेंज कार्यालय में लोगों के साथ मनाया विश्व हाथी दिवस, निकाली रैली

क्वारब-चौसली लिंक मार्ग खुशखबरी
LIVE UPDATE

बड़ी खुशखबरी: क्वॉरब-चौसली लिंक मार्ग को मिली हरी झंडी, कल से खुल सकता है रास्ता!

अल्मोड़ा प्रशासन की टीम ने किया मुआयना, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट और गाड़ियों का लाइव ट्रायल...

यहाँ क्लिक कर के पूरा वीडियो देखें ➔

कालाढूंगी। कालाढूंगी रेंज कार्यालय में क्षेत्रीय लोगों के साथ विश्व हाथी दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में डब्लू टी आई, वन विभाग डिविजन रेंज कालाढूंगी, कॉर्बेट ग्राम विकास समिति व रेंज अधिकारी अमित ग्वास्कोटि व कॉर्बेट ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने हाथी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। रेंजर अधिकारी कालाढूंगी अमित ग्वास्कोटि ने बताया कि हाथी एलिफेन्डिटी कुल और प्रोबोसीडिया गण का प्राणी है। विश्व हाथी दिवस पर यहां कालाढूंगी रेंज से एक हाथी की मूर्ति के साथ संदेश रैली भी निकाली गई।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान गदगदिया एलीफेंट कॉरीडोर लामाचौड़ क्षेत्र में वाइल्ड लाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया व कॉर्बेट समिति छोटी हल्द्वानी के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान बच्चों व ग्रामीणों को कहानी के माध्यम से हाथी संरक्षण का संदेश दिया गया।

इस मौके पर गदगदिया रेंज के जंगलों से सटे लामौचौड, गोलूगांव, पूरनपुर व विदरामपुर गांव में हाथियों को बचाने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया गया। बच्चों व ग्रामीणों को बताया गया कि हाथियों का संरक्षण क्यों जरूरी है और पर्यावरणीय संतुलन में हाथियों का कितना योगदान है। ट्रस्ट व समिति के कार्यकर्ताओं ने गांवों में वाल पेंटिंग बनाकर हाथियों को बचाने के लिए स्लोगन भी लिखे। इस दौरान ऑनलाइन निबंध प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। विजेताओं को ट्रस्ट व समिति की ओर से पुरस्कृत किया गया।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments