HomeUttarakhandAlmoraकाकड़ीघाट : ​कोसी नदी में मिला महिला का शव, सनसनी

काकड़ीघाट : ​कोसी नदी में मिला महिला का शव, सनसनी

रानीखेत पुलिस ने किया बरामद, पोस्टमार्टम को भेजा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा/नैनीताल। आज शनिवार सुबह क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब काकड़ीघाट पुल के नीचे बह रही कोसी नदी में एक स्थानीय महिला का शव तैरता हुआ पाया गया। नदी में शव दिखने की खबर फैलते ही घाट पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। शव की पहचान खष्टी देवी (पत्नी हरीश मेहरा) के रूप में हुई है, जो रानीखेत तहसील के ताड़ीखेत विकासखंड अंतर्गत ग्राम सुनियाकोट की निवासी थीं।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

परिजनों के अनुसार, बुजुर्ग महिला पिछले दो-तीन दिनों से घर से अचानक लापता थीं। परिवारजन अपने स्तर पर लगातार उनकी खोजबीन कर रहे थे, लेकिन आज सुबह उनका शव मिलने से परिवार में कोहराम मच गया।

स्थानीय ग्रामीणों द्वारा नदी में शव होने की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही रानीखेत कोतवाली से उपनिरीक्षक फिरोज खान भारी पुलिस बल के साथ तत्काल घटना स्थल पर पहुंचे। पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से शव को कोसी नदी से बाहर निकाला। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय रानीखेत भेज दिया गया है।

पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस दुखद घटना की पहली सूचना जिला पंचायत प्रतिनिधि गोपाल सिंह ने पुलिस प्रशासन को दी थी। सूचना के आधार पर पुलिस ने तत्काल सक्रियता दिखाई। शव को नदी से निकाले जाने के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसकी शिनाख्त खष्टी देवी (85 वर्ष) के रूप में की।

फिलहाल वृद्धा की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण सामने नहीं आ पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments