HomeUttarakhandAlmoraदु:खद खबर: अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार एवं 'शक्ति' समाचार पत्र के संपादक...

दु:खद खबर: अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘शक्ति’ समाचार पत्र के संपादक कैलाश पांडे नहीं रहे, शोक की लहर फैली

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा के वरिष्ठ पत्रकार, प्रकाशित साप्ताहिक समाचार पत्र ‘शक्ति’ संरक्षक एवं संपादक कैलाश पांडे का निधन हो गया है। वह 75 वर्ष की आयु के थे और कुछ समय से बीमार चल रहे थे।
गौरतलब है कि कई दशकों से पत्रकारिता का सफर करते आ रहे नामी शक्ति समाचार पत्र के संपादक कैलाश पांडे का स्वास्थ्य कुछ समय से ज्यादा खराब चल रहा था। पहले उन्हें इलाज के लिए हल्द्वानी ले जाया गया, जहां से दिल्ली ले जाया गया। गत दिवस उन्हें परिजन दिल्ली से वापस ला रहे थे, कि रात्रि 12 बजे हल्द्वानी में उन्होंने दम तोड़ दिया। उनके पार्थिव शरीर को लेकर परिजन सुबह करीब 5 बजे उनके आवास सरस्वती निवास, दरबारीनगर एनटीडी अल्मोड़ा लाया गया। परिजनों के अनुसार आज अपराह्न 2 बजे उनके आवास से शव यात्रा विश्वनाथघाट के लिए निकलेगी। स्व. कैलाश पांडे अपने पीछे विवाहित पुत्री, पुत्र, पत्नी समेत भरा—पूरा परिवार छोड़ गए हैं। स्व. पांडे ने पत्रकारिता का लंबा सफर तय किया है और वे पत्रकार यूनियनों व सामाजिक कार्यों में ​सक्रिय रहे। उनके निधन की भनक लगते ही अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का तांता लगना शुरू हो गया। इधर, पत्रकारों में शोक की लहर फैल गई है।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

🔴 BREAKING NEWS

अल्मोड़ा की नाक कट गई! इजराइली पर्यटक ने दिखाई कड़वी हकीकत

यहाँ क्लिक करें और सच देखें 🎥
यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments