HomeCrimeलालकुआं न्यूज : पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा

लालकुआं न्यूज : पुलिस ने कच्ची शराब के साथ तस्कर दबोचा

ADVERTISEMENTS

लालकुआं । कोतवाली पुलिस ने चेकिंग दौरान एक कच्ची शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने करीब 68 पाउच कच्ची शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशों के चलते बिन्दुखत्ता चौकी पुलिस द्वारा अवैध शराब तस्करों के खिलाफ धर पकड़ अभियान चलाया जा रहा है। जिसके चलते रविवार देर शाम पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान गोला नदी किनारे इंदिरानगर गबदा से कच्ची शराब तस्कर पंकज सिंह उर्फ शक्ति को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब 68 पाउच अवैध कच्ची शराब के बरामद किये है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है वही बताया जा रहा है कि उक्त शराब तस्कर अपराधी किस्म का व्यक्ति हैं जो पूर्व में भी शराब तस्करी में पकड़ा जा चुका है । पुलिस टीम में मुख्य रूप से बिंदुखत्ता चौकी प्रभारी संजय बृजवाल, कांस्टेबल तरुण मेहता ,दयाल नाथ ,राजेश कुमार शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments