Wednesday, April 16, 2025
HomeUttar Pradeshन्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने...

न्यायमूर्ति संजय यादव इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, गवर्नर आनंदीबेन पटेल ने दिलाई शपथ

लखनऊ। इलाहाबाद हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव अब मुख्य न्यायाधीश बने हैं। उत्तर प्रदेश राजभवन लखनऊ में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दिन में 12 बजे न्यायमूर्ति संजय यादव को पद तथा गोपनीयता की शपथ दिलाई।

न्यायमूर्ति संजय यादव ने रविवार को राजभवन में इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश पद की शपथ ली। उनको राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शपथ दिलाई। इस शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, प्रदेश के विधि एवं कानून मंत्री ब्रजेश पाठक, मुख्य सचिव आरके तिवारी, डीजीपी एचसी अवस्थी तथा न्यायमूर्ति संजय यादव के परिवार के सदस्य मौजूद थे। इलाहाबाद हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का कार्यकाल इसी महीने की 25 तारीख तक ही है। इससे पहले वह 14 अप्रैल से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में काम कर रहे थे।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने अब इलाहाबाद हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजय यादव को यहीं मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया है। केंद्रीय विधि मंत्रालय की ओर से बीते गुरुवार को जारी अधिसूचना के बाद उनकी नियुक्ति शपथ ग्रहण और कार्यभार संभालने की तिथि से प्रभावी होगी। उनका कार्यकाल 13 दिन का ही है। वह 25 जून 2021 को रिटायर होंगे। इलाहाबाद हाईकोर्ट में उनकी मुख्या न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति संबंधी अधिसूचना अपर सचिव विधि व न्याय राजिंदर कश्यप ने जारी की है।

शर्मनाक : लखनऊ के अस्पताल में ब्लैक फंगस पीड़ित महिला से रेप, सिगरेट से दागा, गहने भी लूटे, रविवार को हो गई मौत, ​डीएम ने बैठाई जांच

इलाहाबाद हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजय यादव का जन्म 26 जून 1961 को हुआ है। वह 25 अगस्त 1986 में अधिवक्ता के रूप में पंजीकृत हुए। उन्होंने जबलपुर हाईकोर्ट में सिविल, रेवेन्यू के साथ संवैधानिक मामलों में वकालत की। उन्होंने मार्च 1999 से अक्टूबर 2005 तक सरकारी अधिवक्ता के रूप में काम किया। संजय यादव मध्य प्रदेश के डिप्टी एडवोकेट जनरल भी रहे।

दो मार्च 2007 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के अपर न्यायाधीश नियुक्त हुए और जनवरी 2010 में स्थायी जज बने। वह दो बार मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश भी रहे। आठ जनवरी 2021 को वह मध्य प्रदेश हाईकोर्ट से स्थानांतरित होकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के न्यायाधीश बने। इसके बाद यहां 14 अप्रैल से वह कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के पद पर कार्य कर रहे थे।

Big News : क्या उत्तराखंड में शुरू होगी अनलॉक की प्रक्रिया या बढ़ाया जायेगा कोविड कर्फ्यू ! यह निर्णय ले सकती है सरकार, पढ़िये क्या बोले सरकार के प्रवक्ता उनियाल….

उत्तराखंड : प्रदेश में आज मिले 263 नए कोरोना संक्रमित, 07 की मौत, जानिये अपने जिले का हाल

Breaking News : प्रदेश में नही होगी 15 जून को स्टॉफ नर्स भर्ती परीक्षा, ​अपरिहार्य कारणों से स्थगित

सोमवार से Delhi में अनलॉक प्रक्रिया शुरू : एक क्लिक में पढ़े क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद

Uttarakhand Brekaing : कोरोना से जिंदगी की जंग हार गये सब इंस्पेक्टर अमित कुमार, अस्पताल में निधन

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments

News Hub