HomeUttarakhandBageshwarबागेश्वर: दिल का दौरा पड़ने से सीएचसी कपकोट में तैनात कनिष्ठ सहायक...

बागेश्वर: दिल का दौरा पड़ने से सीएचसी कपकोट में तैनात कनिष्ठ सहायक की मौत

ADVERTISEMENTS

सीएनई रिपोर्टर, बागेश्वर: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट में तैनात एक कनिष्ठ सहायक का दिल का दौरा पड़ने से आकस्मिक निधन हो गया है। मृतक उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद का रहने वाला था। जो कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में नौकरी कर रहा था।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

प्रभारी चिकित्साधिकारी बीके घटियाल ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य में कार्यरत कनिष्ठ सहायक राकेश कुमार पुत्र किशन राम निवासी ग्राम जटपुरा जिला मुरादाबाद उत्तर प्रदेश का दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। मृतक 45 वर्ष का था। मृतक के पत्नी व दो बच्चे हैं। परिजनों को सूचना दे दी गयी है। मृतक का शव सीएचसी कपकोट के मोर्चरी में रखा है। मृतक राकेश कुमार सीएचसी कपकोट में सरकारी आवास में अकेले रहते थे और इनका परिवार अपने मूल गांव में ही रहता है। बताया जा रहा है कि राकेश कुमार को पड़ोसियों ने एक बारगी सुबह देखा था। वे उस समय कमरे की साफ—सफाई कर रहे थे। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टिया दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु होना प्रतीत होता है। उन्होंने बताया कि पुलिस को सूचना दे दी गई है। इधर थानाध्यक्ष कैलाश बिष्ट ने बताया कि अस्पताल प्रशासन ने घटना की सूचना दी है। लेकिन मृतक के परिजन अभी पहुँचे नही है। उनके आने के बाद ही कार्यवाही शुरू की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments