HomeAccidentयुवती को बचाने नहर में कूदा, लड़की तो बच गई, युवक की...

युवती को बचाने नहर में कूदा, लड़की तो बच गई, युवक की चली गई जान

ADVERTISEMENTS

✒️ पुलिस ने दूसरे दिन बरामद किया शव

सीएइनई, देहरादून। युवती को बचाने के लिए नहर में कूदे युवक की मौत हो गई, जबकि युवती को बचा लिया गया। मृतक अपने पीछे पत्नी व महज डेढ़ साल की बच्ची को छोड़ गया है। घटना के बाद से मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।

🚨 अल्मोड़ा की नाक कट गई!
विदेशी पर्यटक ने दिखाई हकीकत
Almora News
पूरी रिपोर्ट देखने के लिए यहाँ क्लिक करें ▶
CNE - Creative News Express

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा देहरादून में हुआ है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर शाम को करीब 07 से 08 बजे के बीच मोक्ष धाम के निकट शक्ति नहर के पुल नंबर दो के पास एक युवती डूब रही थी। इस बीच वहां से गुज रहे शुभम भटनागर (28 साल) निवासी डाकपत्थर ने अपनी कार रोक दी। फिर युवती को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी। तभी आस-पास के लोग रस्सी लेकर आ पहुंचे। उन्होंने रस्से डालकर युवती को बचा लिया, लेकिन शुभम लापता हो गए।

मंगलवार को शक्तिनहर में कूदे कांग्रेस कार्यकर्त्ता शुभम का शव ढकरानी पावर हाउस के इंटेक से बरामद हुआ। फिर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव स्वजन को सौंप दिया। कोतवाल शंकर सिंह बिष्ट ने बताया कि युवक को ढूंढने के लिए सर्च आपरेशन चलाया गया था, लेकिन सोमवार रात तक वह नहीं मिला। मंगलवार सुबह दोबारा प्रयास हुए। इस बीच जल विद्युत उत्पादन केंद्र ढकरानी के कर्मियों को इंटेक में किसी व्यक्ति का शव होने की सूचना दी। तब पुलिस ने शव निकलवाया और शिनाख्त करवाई। यह शव सोमवार को नहर में कूदने वाले शुभम भटनागर की ही निकली। मृतक कांग्रेस का कार्यकर्ता बताया जा रहा है।

इधर यह भी जानकारी मिली है कि युवती शुभम की परिचित थी। शुभम से विवाद होने पर उसने नहर में छलांग लगाई थी। उसे बचाने युवक भी कूद गया। उसने युवती को एक तरफ धकेल दिया। जिससे युवती ने रस्सी पकड़ बच गई, लेकिन शुभम नहर में ही डूब गया।

करंट लगने से सेना के जवान की मौत, मृतक के घर मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS
🔴 EXCLUSIVE: भीषण बस हादसा!

हल्द्वानी से पिथौरागढ़ जा रही बस पलटी, मौके पर मची चीख-पुकार!

हादसे की पूरी वीडियो और रेस्क्यू अभियान देखने के लिए ऊपर क्लिक करें।

यूट्यूब पर देखें
⚠️ बागेश्वर में मौसम का ‘रौद्र’ रूप

पहाड़ों में भारी बारिश के बाद क्या हैं हालात? सीधे ग्राउंड ज़ीरो से देखें यह विशेष वीडियो रिपोर्ट।

▶ वीडियो देखने के लिए क्लिक करें
SOURCE: YOUTUBE SHORTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments